दैनिक समाचार प्रसारण – १७ नवंबर, २०२६
अमेरिका का कहना है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस सप्ताह के अंत में शेन्ज़ेन [चीन] में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन के दौरान अपनी पहली संयुक्त बैठक करने की योजना बना रहे हैं। इसमें परमाणु हथियारों में कटौती और संभवतः ईरान पर चर्चा होने की उम्मीद है (BBC)
यूरोपीय नेता इस पर सहमत हुए कि भविष्य की यूक्रेन (यूरेन) शांति वार्ताओं में ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, पोलैंड, यूरोपीय आयोग और यूरोपीय परिषद संयुक्त रूप से यूरोप का प्रतिनिधित्व करेंगे, नाटो [उत्तर अटलांटिक संधि संगठन] के भी भाग लेने की उम्मीद है (Reuters)
यूक्रेन (यूरेन) के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने रूसी हमलों के बीच समर्थन मज़बूत करने पर चर्चा के लिए १२ नवंबर को डबलिन [आयरलैंड] में लगभग २० देशों और संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। प्राथमिकताओं में वायु रक्षा, ऊर्जा सहायता, बमबारी से बचाव के नए आश्रय, वित्तीय स्थिरता और युद्ध के बाद सुरक्षा की गारंटी शामिल थीं (The New Voice of Ukraine)
ब्रिटेन ने १२ नवंबर को रूस के ऊर्जा क्षेत्र पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की, इसके साथ ही रूस के सभी १० सबसे बड़े तेल उत्पादक ब्रिटिश प्रतिबंधों के दायरे में आ गए। इन उपायों में रूसी तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) ढोने वाले जहाज़ों, रूस की प्रमुख कोयला कंपनियों और आर्कटिक की बड़ी तेल एवं गैस परियोजना वोस्तोक ऑयल को भी निशाना बनाया गया है। इसका उद्देश्य ऊर्जा निर्यात से रूस की आय घटाना और यूक्रेन (यूरेन) में उनके युद्ध के वित्तपोषण के लिए उपलब्ध धन सीमित करना है (Gov.uk)
यूक्रेन (यूरेन) के सबसे बड़े सूरजमुखी तेल उत्पादक और निर्यातक कर्नेल ने रूसी हमलों में सुविधाओं को नुकसान पहुँचने और सुरक्षा संबंधी चिंताएँ बढ़ने के बाद अपने सभी ८ तेल निष्कर्षण संयंत्रों में काम रोक दिया। कंपनी ने कहा कि सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं (The Kyiv Independent)
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने इस्फ़हान [ईरान] स्थित एक ईरानी यूरेनियम संवर्धन संयंत्र को लेकर बढ़ती चिंता जताई है, जिसका उन्होंने कभी निरीक्षण नहीं किया है। ईरान ने न तो वहाँ पहुँच की अनुमति दी है और न ही डिज़ाइन संबंधी जानकारी दी है, इसलिए एजेंसी संयंत्र का सटीक स्थान, उनकी परिचालन स्थिति या उसमें परमाणु सामग्री की मौजूदगी का पता नहीं लगा सकी है। एजेंसी ने ईरान से बमबारी का शिकार हुई परमाणु सुविधाओं तक दोबारा पहुँच देने और उनके संवर्धित यूरेनियम भंडार के सत्यापन की अनुमति देने का आग्रह किया (Channel News Asia, Reuters)
तुर्किये और क़तर ने १३ नवंबर को इस्तांबुल [तुर्किये] में तुर्किये के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोआन और क़तर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी की बैठक के दौरान पारस्परिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। श्री एर्दोआन ने कहा कि दोनों देश खाड़ी क्षेत्र में फिर से युद्ध छिड़ने से रोकने और संवाद तथा शांति को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे (Fox News)
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी [UNHCR] ने चेतावनी दी कि २०२६ की शुरुआत से उत्तरी नाइजीरिया में हिंसा के कारण लगभग६४ हज़ार लोग पड़ोसी देश नाइजर भागे हैं, इससे पहले से ही असुरक्षा और खाद्य संकट झेल रहे समुदायों पर दबाव बढ़ गया है (JURIST)
अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन [FAA] ने क्षेत्रीय हवाई यातायात नियंत्रण केंद्रों में संचार समस्याओं के कारण १३ नवंबर को देशभर में विमानों के उड़ान भरने पर अस्थायी रोक लगा दी। उसी शाम बाद में रोक हटा ली गई, लेकिन उड़ानों में व्यवधान जारी रहा (NBC News, Associated Press)
गर्भपात सेवाएँ देने वाली संस्था प्लैन्ड पैरेंटहुड ने वित्तीय दबाव, स्वास्थ्य सेवा की बढ़ती लागत और संघीय वित्तपोषण बंद होने का हवाला देते हुए उत्तरी न्यूयॉर्क [अमेरिका] के ओग्डेन्सबर्ग और लोविल स्थित अपने स्वास्थ्य केंद्र ३१ दिसंबर तक बंद करने की योजना बनाई है (LifeNews)
बार्सिलोना [स्पेन] के हॉस्पिटल क्लिनिक ने २०२६ में मंकी डस्ट के नशे से विषाक्तता के १३० मामलों का इलाज किया, जो २०२४ के २८ मामलों से लगभग ५ गुना है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अत्यधिक लत लगाने वाला यह अवैध कृत्रिम उत्तेजक नशीला पदार्थ गंभीर उत्तेजना, उत्पीड़न का भ्रम और मनोविकृति पैदा कर सकता है (EuroWeekly News)
कैलिफ़ोर्निया [अमेरिका] में कैपिटोला समुद्रतट १० नवंबर को बंद कर दिया गया, क्योंकि मल के कारण हुए गंभीर संदूषण से जुड़े संक्रमण के प्रकोप में ९ बच्चे ई. कोलाई O157 से संक्रमित हो गए। २ बच्चों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा, इनमें से १ को हीमोलिटिक यूरेमिक सिंड्रोम [HUS] हो गया, जो गुर्दों को नुकसान पहुँचा सकता है, इसके बाद जनस्वास्थ्य चेतावनियाँ जारी की गईं (Daily Mail)
रॉयल ऑस्ट्रेलियन कॉलेज ऑफ़ जनरल प्रैक्टिशनर्स [ऑस्ट्रेलिया] ने गैर-लाभकारी पीपल एंड पार्क्स फ़ाउंडेशन [ऑस्ट्रेलिया] द्वारा विकसित मार्गदर्शिका प्रकृति की खुराक का समर्थन किया है, यह डॉक्टरों को हर सप्ताह कम से कम १२० मिनट प्रकृति के सान्निध्य में बिताने की सलाह देने के लिए प्रोत्साहित करती है। मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों से जूझ रहे ६२ युवाओं को शामिल करने वाले पीपल एंड पार्क्स फ़ाउंडेशन के एक कार्यक्रम पर ऑस्ट्रेलिया में ६ सप्ताह तक अध्ययन हुआ, इसमें पाया गया कि प्रकृति-आधारित गतिविधियों से खुशहाली बढ़ी, मानसिक परेशानी और अकेलापन घटा तथा सामुदायिक जुड़ाव मज़बूत हुआ (The Conversation, News GP)
१२ नवंबर को फ़िलाडेल्फ़िया क्षेत्र [अमेरिका] में भीषण तूफ़ान आए, जिनसे २ बवंडर बने: एक डेलावेयर की न्यू कैसल काउंटी में और दूसरा न्यू जर्सी की बर्लिंगटन काउंटी में चेस्टरफ़ील्ड के पास। तूफ़ानों से वाहन कुचल गए, २चिकित्सा हेलीकॉप्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए, बाढ़ आई, घरों को नुकसान पहुँचा और पेड़ तथा बिजली की लाइनें गिर गईं। इस क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि भी हुई (6ABC, CBS Philadelphia, NBC10 Philadelphia, National Weather Service)
WMO [विश्व मौसम विज्ञान संगठन] की नई रिपोर्ट “WMO State of the Climate Update 2026” में बताया गया है कि जनवरी से सितंबर २०२६ के दौरान वैश्विक तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर से औसतन १.४७ डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, इससे २०२६ अब तक दर्ज ४ सबसे गर्म वर्षों में शामिल हो गया। इसके अनुसार, अप्रैल में भारत के अनुमानित १४ करोड़ ६५ लाख लोगों ने अत्यधिक गर्मी झेली। वहीं, शुरुआती अनुमानों में यूरोप की लू, सूखे और जंगल की आग को ३० हज़ार से अधिक अतिरिक्त मौतों से जोड़ा गया है। अल नीन्यो जलवायु परिघटना से २०२७ में भी चरम मौसम के जोखिम बढ़ने की आशंका है (The Nation Thailand, World Meteorological Organization)
चार्ल्स तूफ़ान १० नवंबर को मदीरा [पुर्तगाल] और ११ नवंबर को मुख्यभूमि पुर्तगाल में विनाशकारी बारिश और तेज़ हवाएँ लेकर आया, जिससे बड़े पैमाने पर बाढ़ आई। दक्षिणी यूरोप से गुज़रते हुए इसने दक्षिणी स्पेन में भी बाढ़ और कान तथा मांदेलियू-ला-नापूल सहित फ़्रेंच रिविएरा में भीषण बाढ़ ला दी, नीस के आसपास सड़कें बंद होने, बचाव कार्यों और नुकसान की खबरें मिलीं (The Guardian, Riviera Radio)
यूरोपीय संघ ने २०५० तक कार्बन तटस्थता हासिल करने की दिशा में २०४० तक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को १९९० के स्तर से ९०% घटाने के अपने लक्ष्य की पुष्टि की। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फ़ॉन डेयर लेयेन ने कहा कि संघ अपने जलवायु लक्ष्यों की ओर सही राह पर है, इनमें २०३० तक उत्सर्जन आधे से अधिक घटाना भी शामिल है (VTV)
ब्रिटेन, नॉर्वे और कनाडा के सरकारी समर्थन वाले विकास वित्त संस्थानों ने २०३० तक उभरते बाज़ारों में जलवायु परियोजनाओं के लिए १० अरब अमेरिकी डॉलर उपलब्ध कराने की पहल शुरू की। अंताल्या [तुर्किये] में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन [COP31] में घोषित इस लक्ष्य में वह निजी निवेश भी शामिल है जिसे साझेदार आकर्षित करने की रखते हैं उम्मीद, इससे नवीकरणीय ऊर्जा, बिजली ग्रिड, भंडारण, दीर्घकालिक ईंधन और अधिक स्वच्छ औद्योगिक उत्पादन को समर्थन मिलेगा (Reuters)
ब्रिटेन का वीगन ब्रांड दिस ३० नवंबर को अपनी अब तक की सबसे बड़ी क्रिसमस उत्पाद शृंखला देश के प्रमुख सुपरमार्केटों में पेश करेगा, इसमें त्योहार के लिए ४ उत्पाद होंगे, जिनमें सेज की चटनी से लेपित वीगन टर्की क्राउन, नट रोस्ट और वीगन पिग्स इन ब्लैंकेट्स शामिल हैं (Vegan Food & Living)
ब्यूनस आयर्स [अर्जेंटीना] ने सर्वसम्मति से करुणा कानून को मंज़ूरी दी है, जिसके तहत विभिन्न शिक्षा स्तरों पर सरकारी और निजी स्कूलों में पशु-जनों के संरक्षण की शिक्षा अनिवार्य होगी। गैर-सरकारी संगठन सिंतिएन्तेस द्वारा विकसित और ब्यूनस आयर्स नगर के विधायक इमैनुएल फ़ेरारियो द्वारा प्रस्तुत यह पाठ्यक्रम पशु-जनों की संवेदनशीलता, ज़िम्मेदार देखभाल और क्रूरता की रोकथाम की शिक्षा देता है (Plant Based News)
किजाबे [केन्या] के किजाबे अस्पताल ने अमेरिका स्थित गैर-लाभकारी संस्था PCRM [उत्तरदायी चिकित्सा के लिए चिकित्सक समिति] से ३५ हज़ार अमेरिकी डॉलर का अनुदान मिलने के बाद शल्य प्रशिक्षण में बकरी-जनों, मुर्गी-जनों और खरगोश-जनों की जगह ५४ कृत्रिम अनुकरण उपकरण अपनाए हैं, इससे व्यावहारिक शल्य प्रशिक्षण बनाए रखते हुए मानवीय चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा मिला है (PCRM)
चैपरल ७ के नाम से प्रसिद्ध ७ दोस्तों ने १० से १३ नवंबर तक स्पेन के कोस्टा डेल सोल में नेरखा से ला काला दे मिखास तक १०० किलोमीटर की परोपकारी पदयात्रा पूरी की। १४ नवंबर तक उनके अभियान ने पशु-जनों को बचाने वाली धर्मार्थ संस्था ऐस-शिन और गधा-जनों के पुनर्वास आश्रय डॉन्की ड्रीमलैंड के लिए १७,०८० यूरो जुटा लिए थे (EuroWeekly News, Chaparral for Good)
सिंगापुर में ३०० वर्ग मीटर का बुकित बटोक सेंट्रल शैक्षिक उद्यान, जिसकी देखभाल में अधिकतम २० स्वयंसेवक जुटते हैं, बागवानी कार्यशालाओं, साँझा उपज और दोस्ती के ज़रिए पड़ोसियों को जोड़ता है। उपज निवासियों को भी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे सामुदायिक जुड़ाव बढ़ता है (Channel News Asia)
विक्टोरिया [ऑस्ट्रेलिया] के वालहाला ईस्ट के पास झाड़ीदार इलाके में ६ दिन से लापता १७ वर्षीय ऑटिज़्म से प्रभावित किशोर विलियम को १२ नवंबर को पुलिस के हेलीकॉप्टर ने खोज निकाला। १०० से अधिक लोगों ने उनकी तलाश में मदद की। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने से पहले उन्हें उनकी माँ से मिलवाया गया (Daily Mail)
आज का ज्ञानप्रद सुविचार: “जब आपमें दोष हों, तो उन्हें छोड़ने से न डरें।” परम आदरणीय संबुद्ध गुरु कन्फ़्यूशियस (शाकाहारी) (The Analects)
रीड मूर्स के मृत्यु-समीप अनुभव पर इस ३-भागीय शृंखला के भाग १ और २ में रीड ने एक सुरंग में प्रवेश करने, शरीर से बाहर निकलकर अपने अपार्टमेंट में घूमने और एक करुणामयी आवाज़ द्वारा संसार को अलविदा कहने के लिए कहे जाने का वर्णन किया था। एक विशाल द्वार पर उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें पार करने पर वे कभी लौट नहीं सकेंगे। अपनी मंगेतर के बारे में सोचकर उन्हें लगा कि अभी उनका समय नहीं आया है। अंतिम कड़ी, भाग ३ में रीड बताते हैं कि वे अचानक अपने शरीर में कैसे लौटे, जिस असीम प्रेम का उन्होंने अनुभव किया था उनके लिए कैसे तरसते रहे और जीवन में क्या मायने रखता है, इसे लेकर उनकी समझ कैसे बदल गई।
और अचानक मैं अपने शरीर में वापस आ गिरा, मानो शरीर में लौटते ही एक गूँजता सन्नाटा छा गया हो। फिर जब मैं जागा, तो मैं कहने लगा, “नहीं! नहीं! नहीं! नहीं! नहीं!” मैंने फिर से सोने की कोशिश की। […] और फिर अचानक मैं कहने लगा, “नहीं। नहीं। ऐसा नहीं हो सकता। मैं वापस जाना चाहता हूँ!” क्योंकि प्रेम का, उस पूरी निःशर्त भावना का एहसास अकल्पनीय हैm मैंने उसका वर्णन नहीं किया, क्योंकि ऐसा अनुभव करने वाले सभी लोग उस महान प्रेम की अनुभूति जानते हैं, जो उस लोक से गुज़रते समय सबको घेर लेता है, उसका वर्णन भी नहीं किया जा सकता, लेकिन वहाँ वह सब मौजूद है।
रीड ने घड़ी देखी तो सुबह के ५:३० बज रहे थे। जो कुछ हुआ था, वह किसी को बताने के लिए उन्होंने अमेरिका में अपनी एक मित्र को फ़ोन किया। उन्हें लगा कि उनकी रात की पाली खत्म हो गई होगी। तो जब मैंने उन्हें फ़ोन किया, उन्होंने उठाया और कहा, “इतनी सुबह तुम क्या कर रहे हो?” मैंने कहा, “आपको यकीन नहीं होगा। मैं मर गया था और अभी वापस आया हूँ।” रीड को याद है कि बातचीत के दौरान भी उनकी साँसें तेज़ चल रही थीं। फ़ोन रखने के बाद उन्होंने अपने अपार्टमेंट को एक अलग नज़रिए से देखा।
यह अनुभव इतना गहरा था कि मेरे साथ हुई हर बात ने मुझे दिखाया कि सब कुछ व्यर्थ है। और जब मैंने अपनी अलमारी, गहनों, कारों, इन सब चीज़ों को देखा, तो मैंने सोचा, “इनमें से कुछ भी मायने नहीं रखता।” रीड यह भी बताते हैं कि उस अनुभव से उन्हें नई क्षमताएँ और अन्य वरदान मिले। मुझमें यह महसूस करने की क्षमता है कि मृत्यु कब होने वाली है, लेकिन बात यह है कि मैं नहीं जान सकता कि किसकी मृत्यु होगी। इन क्षमताओं से परे, रीड उस बात पर ज़ोर देते हैं जो सबसे अधिक मायने रखती है। और केवल यही मायने रखता है कि दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करें, सही काम [करें] और एक-दूसरे से प्रेम करें। (UFO Paranormal Radio UFO Paranormal Radio यूट्यूब चैनल - धन्यवाद)