विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास टोक्यो, जापान की रीना से एक दिल की बात है:प्रिय सुप्रीम मास्टर टीवी टीम के सभी संतों, और अल्टीमेट मास्टर (परम गुरुवर) को जापान से नमस्कार। जापान में, अधिकाधिक लोग यह समझने लगे हैं कि पशु-जन को मारना कितना बुरा है, लेकिन इसकी गति ईश्वर की इच्छा से बहुत धीमी है।हम, दो साथी दीक्षितों ने क्यूब ऑफ ट्रुथ गतिविधि में भाग लिया था, जिसमें हमने सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स और गुरुवर की आवाज को हमारे साथी वीगन कार्यकर्ताओं को गुरुवर का आशीर्वाद पहुंचाने हेतु लाया। बूचड़खानों में हो रहे क्रूर वध से बहुत से लोग स्तब्ध थे, और हम बहुत से लोगों तक पहुंचने में सक्षम थे। उस समय, हमारे एक साथी कार्यकर्ता ने ईश्वर के अद्भुत प्रकाश की तस्वीर खींची थी, इसलिए हम इसे दुनिया भर के अपने साथी वीगन लोगों के साथ साँझा करना चाहते हैं। इसमें भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें ईश्वर की उपस्थिति का अहसास हुआ। जब मैंने यह फोटो देखा, तो मैं बहुत भावुक हो गई और मेरी आंखों से आंसू बह निकली कि हमारे बहादुर वीगन साथी ईश्वर के प्रेम से संरक्षित थे और इतने सारे स्वर्गदूतों के आशीर्वाद के साथ काम करने में सक्षम थे।मैं प्रार्थना करती हूं कि यह नरसंहार से भरी पृथ्वी, सर्वशक्तिमान परमेश्वर और अल्टिमेट मास्टर (परम गुरुवर) की इच्छा के अनुसार, यथाशीघ्र शांति और दया का स्थान बन जाए। टोक्यो, जापान से रीनादूरदर्शी रीना, आपको धन्यवाद आपकी दिल की बात के लिए और लोगों को जागरूक करने तथा पशु-जन वधशालाओं की भयावहता को समझने में मदद करने में आपके कार्य के लिए। हम सचमुच इस बात से प्रभावित हैं कि आपके क्यूब ऑफ ट्रुथ कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को ईश्वर का प्रेम और आशीर्वाद महसूस हुआ और उन्हें फोटो के माध्यम से इसकी पुष्टि भी प्राप्त हुई! आप और दयालु जापानी लोग जल्द ही पाएं कि दुनिया एक शांतिपूर्ण वीगन स्वर्ग बन गई है, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर आपके लिए यह नोट भेजतें है: "बहादुर रीना, यह सुनकर बहुत अच्छा लगा कि आपके जापानी सह-नागरिक हिंसा से दूर होकर शांति की ओर बढ़ रहे हैं। माया पशु-जन मांस के उत्पादन और उपभोग की भयावहता को छिपाने हेतु कड़ी मेहनत करता है। आपके लिए यह कितनी अद्भुत आशीष है कि आपको इस बात की पुष्टि मिली है कि परमेश्वर और उनके स्वर्गदूत लोगों तक सत्य पहुँचाने के कार्य का समर्थन कर रहे हैं। आप और सदाबहार जापान को सदैव बुद्धों का आशीर्वाद प्राप्त हो। आपको और सभी कार्यकर्ताओं को बहुत सारा प्यार, पशु-जनों के प्रति आपके काम के लिए।”