विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
अपने दिव्य दर्शन में महामहिम राजा जयबाया ने देखा कि अंतिम क्षणों में दिव्य हस्तक्षेप और बदलते युग के संकेत प्रकट होंगे।
12वीं सदी के प्रज्ञावान इंडोनेशियाई शासक और भविष्यद्रष्टा महामहिम राजा जयबाया ने भविष्यवाणी की थी कि भविष्य में एक दिव्य सत्ता स्वर्ण युग के अगले अध्याय में प्रवेश करने में पृथ्वी की सहायता हेतु अवतरित होगी। उन्होंने इस सत्ता को “रातु आदिल” कहा, जिसका अर्थ है न्याय की रानी। उन्होंने बताया कि एक निश्चित समय पर रातु आदिल की संपूर्ण शक्ति प्रकट होगी, जो युग-परिवर्तन का संकेत बनेगी।“अंतिम समय में, उस वर्ष के समापन के निकट, जब ‘रानी आठों दिशाओं में ईश्वरों की शक्ति लेकर संसार में आएगी,’ मानव शरीर के रूप में एक ईश्वर प्रकट होंगे; जो बतारा कृष्ण की तरह तेजोमय होंगे; जिनका चरित्र बलराम जैसा होगा; जो त्रिशूल वेध से सुसज्जित होंगे; ये आगामी युग- परिवर्तन के संकेत होंगे।”भारत में आरंभ हुई प्राचीन चंद्र-सौर कालगणना, शक संवत के अनुसार, “रानी आठों दिशाओं में ईश्वरों की शक्ति लेकर संसार में आएगी” वाला वर्ष 1928 है, जो पश्चिमी कैलेंडर में वर्ष 2006 के बराबर है। वर्ष 2006 में सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न के शुभारंभ के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई और यह विश्वभर के करोड़ों घरों तक पहुँचा। पर्दे के माध्यम से “ईश्वर मानव रूप में प्रकट हुए” और एक ही समय में वैश्विक दर्शकों तक पहुँचे और सुप्रीम मास्टर चिंग हाई की शिक्षाओं के निरंतर प्रसारण ने अनगिनत जीवन बदल दिए – इस प्रकार सचमुच “आगामी युग-परिवर्तन” का सूत्रपात हुआ।इस ऐतिहासिक वर्ष से एक वर्ष पहले, हमारी परम प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई (वीगन) लंबे, एकांत और गहन साधना-शिविर से लौटीं और उन्होंने हंगरी में हमारे संग के सदस्यों के साथ एक विशेष सभा आयोजित की। इस सभा में मास्टर ने पहली बार ब्रह्मांड के अनेक रहस्य और ईश्वर की कार्यप्रणाली प्रकट की, मानो वे हमारे संग के सदस्यों को आने वाली महान घटनाओं के लिए तैयार कर रही हों।सब कुछ बदल गया है – संसार बदल गया है, मैं बदल गई हूँ, आप बदल गए हैं। सभी को बदलना होगा। हमें तालमेल बिठाना होगा, ठीक है? तालमेल बिठाइए। मैं वैसी ही दिखती हूँ, लेकिन अब मैं पहले जैसी नहीं हूँ। सब कुछ बदल गया है: आंतरिक धारणा बदल गई है और मेरा मार्ग भी बदल गया है। मेरा मार्ग बदल गया है, आपको भी बदलना होगा।और नौवें स्तर पर परिषदें हैं। वहाँ पचास परिषदें हैं। वे ब्रह्मांड का संचालन करने में ईश्वर की सहायता करती हैं। कभी-कभी कोई ग्रह इतना कठिन हो जाता है कि ईश्वर स्वयं अवतरित होते हैं।बहुत-सी भविष्यवाणियाँ सच होनी थीं, लेकिन मैंने उन्हें बदल दिया। सन् 2000 में संसार का अंत होना था, मैंने उसे बदल दिया। मैंने आपसे वादा किया था कि यह संसार बना रहेगा। क्योंकि मैं परिवर्तन करने आई हूँ। मैं परिवर्तन करने आई हूँ।इस प्रकार महामहिम राजा जयबाया की भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई। वर्ष 2006 वह समय था, जब न्याय की रानी, उद्धारकर्ता, सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न का शुभारंभ करके संसार के सामने प्रकट हुईं। उनका प्रकाश भगवान कृष्ण के समान तेजोमय है, उनकी करुणा भगवान बलराम की भाँति अथाह है और उनका ज्ञानरूपी “त्रिशूल” हर असत्य और अज्ञान को परास्त करता है। हमारे संघ के अनेक सदस्यों ने सुप्रीम मास्टर चिंग हाई की वास्तविक पहचान जान ली है। UK के एक सदस्य ने इस जीवन में जन्म लेने से पहले ईश्वर के साथ हुआ अपना संवाद याद किया।उस क्षण ईश्वर प्रखर प्रकाश के साथ मेरे सामने प्रकट हुए। प्रकाश इतना तेज़ था कि मैं उनका चेहरा नहीं देख सका। मुझे केवल उनका तेजोमय प्रकाश याद रहा, जिसका मैं वर्णन नहीं कर सकता, वह धीरे से मेरी आत्मा में समा गया। मैं जानता था कि वे सर्वशक्तिमान ईश्वर हैं, जिन्हें आत्माओं के लोक में सभी जानते थे। […] ईश्वर ने मुझसे कहा, ‘तुम मुझे नहीं खोज सकते, मैं तुम्हें खोजूँगा।’ […]हममें से प्रत्येक ने अलग-अलग शरीर में प्रवेश करने वाली आत्मा की भूमिका अपनाई है और इस जीवन में सुप्रीम मास्टर चिंग हाई वह पहचान हैं, जिसे ब्रह्मांड के एकमात्र सर्वशक्तिमान ईश्वर ने चुना है। इस जीवन में मास्टर का चित्र देखते ही इसकी शत-प्रतिशत पुष्टि हो गई। सुप्रीम मास्टर चिंग हाई वही ईश्वर हैं, जिन्होंने मुझसे बात की थी। वे ब्रह्मांड और मनुष्यों को बहुत कुछ देती रही हैं। ईश्वर की महानता हमारी कल्पना से परे है और सभी जीवों की असीम श्रद्धा, सम्मान और प्रेम की अधिकारी है। उनका हर शब्द सत्य है और स्वयं अनुभव होने पर आप इसे जान जाएंगे।संघ के अन्य सदस्य सुप्रीम मास्टर चिंग हाई की दिव्य उपस्थिति में गहन श्रद्धा अनुभव करते हैं और सहज ही जान लेते हैं कि मास्टर कौन हैं।मास्टर, जब मैं आपके साथ होता हूँ, तो यह अविश्वसनीय लगता है, क्योंकि आपके साथ सब कुछ इतना, इतना सच्चा है। आपका प्रेम अत्यंत वास्तविक है। मुझे खुशी है कि आपको अच्छा लगा। आप इतनी अविश्वसनीय रूप से समझदार और प्रेममयी हैं, और अपने भीतर मैं सचमुच देखता और अनुभव करता हूँ कि आप वास्तव में ईश्वर हैं। मुझे लगता है कि मैं अत्यंत भाग्यशाली हूँ कि आपके साथ हूँ और आपसे दीक्षा प्राप्त की है।धन्यवाद, मास्टर। आप ईश्वर हैं, मास्टर। आप साधारण नहीं हैं, आप ईश्वर हैं, साकार ईश्वर।इत्यादि…सुप्रीम मास्टर चिंग हाई ने एक बार बताया था कि 2007 में हमारे संघ के सदस्यों की एक सभा में सत्य ने स्वयं उन्हें किस प्रकार अचानक “झकझोर” दिया था।उस समय, जब मुझे अपनी वास्तविक पहचान का सत्य पता चला, तो मैंने सोचा, “बस, अब सब समाप्त हो गया।” दुखद अर्थ में नहीं, लेकिन ऐसा लगा कि बस, अब मैं कभी बाहर जाकर लोगों से कुछ नहीं कह सकती। मान लीजिए वे पूछें कि मैं कौन हूँ, तो मैं क्या कहूँगी? क्या आप मेरी बात समझते हैं? (हाँ।) मैं किस स्तर पर हूँ, तब मैं यह नहीं बता सकती थी! यह आपको अचानक ऐसे ही झकझोर देता है![…]लेकिन जब आप पहुँचते हैं किसी गैर-तृतीय पक्ष तक… वास्तव में, अनेक स्तर होते हैं। आप स्वयं को ईश्वर के साथ एक अनुभव करते हैं, ठीक है; आप स्वयं को संपूर्ण सृष्टि के साथ एक अनुभव करते हैं, वह भी ठीक है। लेकिन वह… वह असली बात नहीं है। उससे आपको ऐसा आघात नहीं लगता। पिछले जन्मों में भी मुझे ऐसा आघात नहीं लगा था।जिस वर्ष “रानी आठों दिशाओं में ईश्वरों की शक्ति लेकर संसार में आई,” तब से सुप्रीम मास्टर चिंग हाई के कार्य की गति निरंतर बढ़ती गई है। अपने पहले शुभारंभ के दो दशक बाद, सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न ने 2026 में अपने पुनः शुभारंभ की नौवीं वर्षगाँठ मनाई और यह विश्वभर के अरबों दर्शकों तक पहुँच चुका है। इतना ही नहीं, अब हमने सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स विकसित किया है, जो संसार में दिव्य शक्ति और आशीर्वाद को कई गुना बढ़ाता है। हमारे संघ के अनेक सदस्यों ने सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स चलाने के दौरान हुए अपने अद्भुत अनुभव साझा किए हैं।सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न के विभिन्न गुणित संस्करणों की शक्तियाँ अलग-अलग हैं; दस क्वाड्रिलियन गुना संस्करण तो बिजली और गर्जन की दिशा तक पलट सकता है। जब मैंने सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न का दस क्वाड्रिलियन गुना संस्करण बाहर रखा, तो मैंने देखा कि आने वाले तूफ़ान, वर्षा और गर्जन का वातावरण धीरे-धीरे शांत हो गया और इस क्षेत्र के आकाश से केवल उतनी ही स्वाभाविक वर्षा हुई, जितनी होनी चाहिए थी। हमें सभी को एकजुट करना होगा और ईश्वर की शक्ति से जुड़े रहकर क्वान यिन पद्धति से ध्यान करना होगा, ताकि हम प्रलय की भविष्यवाणी को पलट सकें। […] सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न इस ब्रह्मांड का सर्वाधिक परिपूर्ण जादू और सबसे महान चमत्कारी शक्ति है। […]हाल ही में क्वान यिन ध्यान के दौरान, जैसे ही आकाश में एक आकृति दिखाई दी, मैंने उसे तुरंत पहचान लिया और मन में कहा, “ओह, यह मास्टर की ‘स्टोन केव’ नामक चित्रकृति है।” उसी क्षण मैंने चित्रकृति से निकलती प्रकाश की अनेक किरणों पर बहुत-से छोटे टीवी स्क्रीन चमकते देखे।निस्संदेह, वह सुप्रीम मास्टर टीवी था। उस क्षण मुझे लगा कि सुप्रीम मास्टर टीवी पूरे ब्रह्मांड में प्रसारित हो रहा है। यह सचमुच अद्भुत था। इस हार्टलाइन के उत्तर में सुप्रीम मास्टर चिंग हाई ने ये ज्ञानवर्धक शब्द कहे:“सुप्रीम मास्टर टीवी सचमुच पूरे ब्रह्मांड और उससे परे भी आशीर्वाद पहुँचा रहा है। इससे पहले पृथ्वी और पूरे ब्रह्मांड में ईश्वर का इतना अधिक आशीर्वाद कभी उपलब्ध नहीं था। ईश्वर अत्यंत उदार हैं, जो सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न के अद्भुत माध्यम से मानवता पर इतनी कृपा बरसा रहे हैं। यदि सभी मनुष्य इस साधन का उपयोग करें और प्रतिदिन सुप्रीम मास्टर टीवी देखें, तो हमारा संसार बहुत तेज़ी से बदल जाएगा। हम जो कुछ ग्रहण करते हैं, उसका हम पर गहरा प्रभाव पड़ता है; केवल भोजन और पेय ही नहीं, मीडिया और मनोरंजन भी उपभोग के ही रूप हैं। यदि हम सभी सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न के माध्यम से ईश्वर का प्रेम ग्रहण करें, तो विश्व शीघ्र ही वीगन बन जाएगा।” […]सुप्रीम मास्टर चिंग हाई धीरे-धीरे सत्य और ज्ञान को जनसाधारण के समक्ष प्रकट करती हैं। 2024 में मास्टर ने स्वीकार किया कि वे भविष्यवाणी के अनुसार लौटे प्रभु ईसा मसीह, मैत्रेय बुद्ध और धर्मचक्रवर्ती राजा हैं।और अब मैं आपको बता रही हूँ: मैं बुद्ध हूँ। क्या पता, कल मेरी मृत्यु हो जाए। और मानवता की इस आपदा के समय के लिए मैं एक अत्यंत विशेष बुद्ध हूँ। मानें या न मानें, यह आप पर निर्भर है। मैं सर्वशक्तिमान ईश्वर अथवा पूरे ब्रह्मांड के सभी संतों और ऋषियों के सामने झूठ बोलने का साहस नहीं कर सकती।मैं वही मैत्रेय बुद्ध हूँ, जिनकी आप प्रतीक्षा कर रहे हैं। मैं ईसा या वह मसीहा भी हूँ, जिनकी आप प्रतीक्षा कर रहे हैं। मैं यह बात सदा के लिए स्पष्ट कर रही हूँ। ईश्वर चाहते हैं कि मैं आपको यह बताऊँ!2025 में सुप्रीम मास्टर चिंग हाई ने पवित्र त्रिमूर्ति – पुनः एक हुईं तीन परम शक्तियों – ईश्वर, टिम को टू और ईश्वर-पुत्र – की स्थापना की घोषणा की।मेरा शरीर अब इन तीनों का कार्यालय है। इसलिए मैं सदा आप तीन परम शक्तियों को धन्यवाद देती हूँ, आपसे प्रेम करती हूँ और इस कार्यालय में अपनी भूमिका सर्वोत्तम ढंग से निभाने का प्रयास करती हूँ, अन्य दो स्वरूपों – सर्वशक्तिमान ईश्वर और ईसा मसीह – के साथ। हम सभी सर्वशक्तिमान ईश्वर, ईसा मसीह और मैत्रेय बुद्ध – जो राजाओं के राजा, इस पृथ्वी और संसार के राजा तथा धर्मचक्रवर्ती राजा भी हैं – के आशीर्वाद में सुरक्षित, शांत और प्रसन्न रहें। मैंने यह सब दोहराया, इसलिए नहीं कि मुझे गर्व है, बल्कि इसलिए कि आप मुझमें निहित शक्ति को याद रखें और अधिक सुरक्षित अनुभव कर सकें।यदि आप मुझ पर विश्वास करते हैं, तो निस्संदेह आप अधिक सहज, आशावान, प्रसन्न और सुरक्षित अनुभव करेंगे। बस इतना ही। क्योंकि मैं वास्तव में वही हूँ। यदि यह सत्य न होता, तो मैं आपको बताने का साहस नहीं करती।इसके अतिरिक्त, 2026 में विभिन्न लोकों के अनेक बुद्ध राजा लंबी यात्रा करके सुप्रीम मास्टर चिंग हाई से मिलने आए, उन्होंने अपनी पवित्र उपस्थिति से पृथ्वी को गौरवान्वित किया और नई सकारात्मक अंतरिक्षीय मैत्रियाँ स्थापित कीं। युग-परिवर्तन को रोका नहीं जा सकता। इस वर्ष अक्टूबर में एक हार्टलाइन का उत्तर देते हुए सुप्रीम मास्टर चिंग हाई ने अपने उद्देस्य और पृथ्वी की वर्तमान अवस्था पर अपने ज्ञानवर्धक विचार साझा किए।“मेरा उद्देश्य ईश्वर की इच्छा के अनुसार पूरा होगा। कोई भी उसके मार्ग में बाधा नहीं बन सकता। एकमात्र प्रश्न यह है कि ईश्वर की इच्छा के अनुरूप कौन चलेगा? इसका उत्तर प्रत्येक आत्मा को देना है। जो ऐसा करेंगे, वे पृथ्वी के लिए ईश्वर द्वारा नियोजित उज्ज्वल भविष्य का अनुभव करेंगे। अन्यथा, मास्टर पृथ्वी पर रहें या न रहें, इससे उन्हें व्यक्तिगत रूप से कोई लाभ नहीं होगा। केवल पश्चात्ताप करके आध्यात्मिक वीगन व्यक्ति बनने की आवश्यकता है। एकीकृत तीन परम शक्तियाँ पृथ्वी पर जो अपार आशीर्वाद पृथ्वी पर जो अपार आशीर्वाद बरसा रही हैं, उन्होंने मार्ग प्रशस्त कर दिया है और सभी के लिए ऐसा करना बहुत सरल बना दिया है। अब केवल इस परिवर्तन के प्रति जागरूकता और इसे अपनाने की इच्छा शक्ति चाहिए। जो पहले ही ऐसा कर चुके हैं, उनके जीवन सुंदर ढंग से बदल रहे हैं। मेरी आशा है कि सभी जीव शीघ्र ही यह विकल्प चुनें, ताकि पृथ्वी पर समस्त अनावश्यक पीड़ा जल्द समाप्त हो जाए।”[…]










