खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
साँझा करें
अधिक
दैनिक समाचार स्ट्रीम – 10 जुलाई, 2025
यूक्रेन यूएस सैन्य समर्थन जारी रहने से खुश है, राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि वह पुतिन के साथ हुई बातचीत से “बहुत निराश” हैं, उन्होंने बताया कि यूक्रेन में तीन साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने में “कोई प्रगति नहीं” हुई है (Bao Ha Tinh; The Hill)
यूएस ने छह देशों से आठ हिंसक आपराधिक अवैध आप्रवासियों को संघर्ष-ग्रस्त दक्षिण सूडान वापस भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली है – यह यूएस में अपराध करने वाले सभी अवैध आप्रवासियों के लिए एक कड़ी चेतावनी है (AP)
एचसीएम सीटी [वियतनाम] में लापता छात्रों की एक श्रृंखला से घातक ऑनलाइन अपहरण स्कैम का पता चला है। अपराधी पुलिस का वेश धारण करते थे, धन ठगते थे, तथा मासूम बच्चों को होटलों या विदेश में ले जाकर उन्हें अपना निशाना बनाते थे। माता-पिता को ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए अपने बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में शिक्षित करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं (Tien Phong TV)
"एकता की भावना": दक्षिण सूडान में सहकारी संस्थाएँ गति पकड़ रही हैं, साँझा खेती, स्थानीय नेतृत्व और लघु व्यवसाय उत्पादन के माध्यम से युवाओं को रोजगार और समुदायों को शांति प्रदान कर रहे हैं (UN News)
वियतनाम में 2025 के पहले पांच महीनों में डेंगू बुखार के लगभग 23,000 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 5 की मौत हो गई, गर्म, बरसाती मौसम के कारण बड़े और लंबे समय तक प्रकोप का खतरा बढ़ गया है (Cong Luan)
भारत के केरल राज्य में निपाह वायरस की वापसी की खबर, एक किशोर की मौत और एक महिला की हालत गंभीर, आपातकालीन प्रतिक्रिया और बड़े पैमाने पर परीक्षण की आवश्यकता (baotintuc.vn)
वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि जलवायु परिवर्तन, तेजी से हो रहे शहरीकरण और वैश्विक यात्रा के कारण केन्या में पशु जनित बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है (The Eastleigh Voice)
टेक्सास [यूएस] बाढ़: कम से कम 81 लोग मारे गए और दर्जनों लापता, जिनमें 25 महिला समर कैंप के छात्राएं भी शामिल हैं, इस महीने और अधिक बारिश होने की संभावना है (BBC)
विलियमसन काउंटी [यूएस] में बाढ़ के कारण जॉर्जटाउन पशु आश्रय को अपने पशु-लोगों को निकलान पड़ा। सभी कुत्ते और बिल्ली निवासियों को सुरक्षित रूप से पास के विलियमसन काउंटी क्षेत्रीय पशु आश्रय में स्थानांतरित कर दिया गया, जिनमें से कई को पालक घर मिल गए (KVUE)
वियतनाम: भारी बारिश और बाढ़ से थाई न्गुयेन प्रांत में व्यापक क्षति हुई। 127 से अधिक क्षेत्रों में बाढ़ आ गई, जिससे सैकड़ों घरों को खाली करना पड़ा और फसलें और बुनियादी ढांचे नष्ट हो गए (VAN DE HOM NAY)
भारी बारिश के कारण न्घे एन [वियतनाम] में खतरनाक भूस्खलन हुआ, जिससे सड़कें कट गईं, घरों को नुकसान पहुंचा और पहाड़ी गांव अलग-थलग पड़ गए (VnExpress)
उष्णकटिबंधीय तूफान चैंटल भारी बारिश और बाढ़ के साथ दक्षिण कैरोलिना [यूएस] तट पर पहुंचा (ABC News)
यूएस अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चेतावनी दी है कि अलास्का राज्य का इलियाम्ना ज्वालामुखी भूकंपीय वृद्धि और एंकोरेज के पास पिघलती बर्फ के कारण शीघ्र ही फट सकता है (Union Rayo)
इज़मिर के जंगलों में लगी आग के बाद, लगभग 100 तुर्की स्वयंसेवकों ने कछुआ-जन सहित घायल पशु-लोगों को बचाया और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए अग्नि सुरक्षा का आग्रह किया (Hurriyet Daily News)
अध्ययन में पाया गया है कि कैस्केडिया सबडक्शन ज़ोन [वैंकूवर द्वीप [कनाडा] से उत्तरी कैलिफोर्निया [यूएस] तक फैला हुआ] से संभावित 30 मीटर की मेगा-सुनामी केवल 15 मिनट में कुछ तटीय क्षेत्रों को प्रभावित कर सकती है। वैज्ञानिकों ने पूर्व चेतावनी प्रणाली, सामुदायिक शिक्षा और आपदा तैयारी का आग्रह किया (Bao VietNamNet)
जापान: योकोहामा शहर की ओका नदी में जून 2025 के अंत में सफेद जेलीफ़िश के घने समूह दिखाई दिए, जिससे एक रोचक लेकिन भयावह दृश्य उत्पन्न हुआ, कुछ लोगों ने इसे जुलाई में आने वाले महा-भूकंप की भविष्यवाणी से जोड़ा (TCT - KHAM PHA)‍
जापान के निकट प्रशांत महासागर के नीचे एक अजीब, शांत “धीमी गति” वाला भूकंप धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है, जिससे भविष्य में सुनामी आने की आशंका बढ़ गई है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यदि ऊर्जा का संचय होता है तो यह केवल पानी के अंदर के सेंसरों द्वारा ही पता लगाया जा सकता है, तथा यह एक बड़े विनाश का संकेत हो सकता है (TOAN CANH 24H)
यूएस अंतरिक्ष यात्री निकोल एयर्स ने एक विशाल तूफान के दौरान मैक्सिको और दक्षिणी यूएस के ऊपर एक दुर्लभ लाल बिजली का तारा देखा। स्प्राइट एक बड़ी लाल जेलिफिश जैसी दिखती थी जो ऊपर की तरफ निकलती हुई नीली बिजली की रोशनी के ऊपर फैली हुई थी, यह अंतरिक्ष से देखा जाने वाला एक शानदार दृश्य था (Live Science)
स्कॉटलैंड [यूके] के ऊपर एक चमकीले उल्कापिंड ने जोरदार धमाके और प्रकाश के साथ निवासियों को चौंका दिया, जिससे यह अध्ययन शुरू हो गया कि क्या टुकड़े जमीन तक पहुंचे थे (Bao ve phap luat)
केन्याई अंजीर के पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड को भूमिगत पत्थर में बदलकर जलवायु को लाभ पहुंचा सकते हैं, जिससे पेड़ों के मरने के बाद भी दीर्घकालिक लाभ मिलता है, ऐसा अध्ययन में पाया गया है (New Scientist)
नए अध्ययन में पाया गया है कि 2023 में दक्षिण अटलांटिक महासागर की धारा कई महीनों के लिए उलट गईं, जिससे बड़े पैमाने पर कार्बन डाइऑक्साइड निकलने का खतरा रहा और भविष्य में वैश्विक जलवायु पतन की आशंका बढ़ गई (bne IntelliNews)
पश्चिमी कनाडा, उत्तर-पश्चिम यूएस और स्विस आल्प्स के ग्लेशियर मात्र चार वर्षों में 12% तक सिकुड़ गए, विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि मॉडल द्वारा की गई भविष्यवाणी की तुलना में ग्लेशियर तेजी से पिघल सकते हैं (Noticias Ambientales)
कनाडाई महिला यान्डिया एल को निकट मृत्यु का अनुभव होता है, जिसमें वह यह जानती हैं कि प्रेम ही जीवन की मार्गदर्शक शक्ति है और 2025 सकारात्मक शक्ति और नकारात्मक शक्ति दोनों के लिए "आवर्धन का वर्ष" है (T&H - Afterlife)
फेंग शुई दर्शन कहता है कि वर्तमान 20-वर्षीय ऊर्जा चक्र, 2024 से 2043 तक, रचनात्मकता, प्रौद्योगिकी और भावनात्मक बुद्धिमत्ता को प्राथमिकता देता है। यह 2004-2023 के पिछले चक्र से भिन्न है, जो अधिक भौतिकवादी था। जो लोग पांच प्रमुख कौशल विकसित करते हैं - रचनात्मक सोच, भावनात्मक जुड़ाव, आंतरिक शक्ति, प्रभाव निर्माण और भावनात्मक नियंत्रण - वे इस नए तेज गति वाले युग में सफल होंगे, जबकि जो लोग पुराने तरीकों से चिपके रहते हैं, वे पीछे छूट जाने का जोखिम उठाते हैं (Dao Sinh Co Nhan)
विश्लेषण: शाक्यमुनि बुद्ध (वीगन) द्वारा अपने अनुचर आनंद (वीगन) को बचाने के प्रयास से उत्पन्न, शूरंगम मंत्र को वर्तमान धर्म-अंत के युग में सबसे शक्तिशाली बौद्ध मंत्रों में से एक माना जाता है, क्योंकि यह एक "ध्वनि कवच" के रूप में कार्य करता है जो मन की रक्षा करता है, नकारात्मकता को दूर करता है, और सांसारिक प्रलोभनों के बीच मन की एकाग्रता बनाए रखता है (Phat Tam)
10 सामान्य फोन स्कैम से सावधान रहें जो आपके पैसे चुराने के लिए विश्वास और भावनाओं का फायदा उठाते हैं: 1) डीपफेक कॉल - प्रियजनों के चेहरे और आवाज की नकल कर सकते हैं, तत्काल पैसा भेजने के लिए आग्रह कर सकते हैं + हमेशा ज्ञात संपर्कों से सीधे सत्यापन करें। 2) नकली अधिकारी - दावा करते हैं कि आप अपराधों से जुड़े हुए हैं और आपसे संदिग्ध ऐप्स इंस्टॉल करने की मांग करते हैं। + वास्तविक अधिकारी कभी भी ऐप डाउनलोड या पैसे की मांग नहीं करते हैं। 3) स्कैमर "गलती से" खाते में पैसा भेजते हैं भेजते हैं – फिर वे आपसे धनराशि उनके खाते में वापस करने के लिए कहते हैं। + किसी भी अज्ञात जमा की सूचना तुरंत अपने बैंक को दें। 4) संदिग्ध लिंक - अच्छी या चौंकाने वाली सामग्री का वादा कर सकते हैं लेकिन इसके बजाय मैलवेयर [दुर्भावनापूर्ण सॉफ़्टवेयर] स्थापित कर सकते हैं। + कभी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और हमेशा प्रेषक से पुष्टि करें। 5) फर्जी नौकरी के प्रस्ताव - छोटी सी अग्रिम फीस से उच्च वेतन का वादा। + वैध नौकरियों को शुरू करने के लिए भुगतान की आवश्यकता नहीं होती। 6) धोखाधड़ी वाले बैंक संदेश – इसमें आपके क्रेडेंशियल चुराने के लिए फर्जी लॉगिन लिंक शामिल हो सकते हैं। + अपने बैंक तक केवल उनके आधिकारिक ऐप या वेबसाइट के माध्यम से ही पहुँचें। 7) पुरस्कार स्कैं - नकली पुरस्कार का दावा करने के लिए शुल्क की मांग करते हैं। + वास्तविक लॉटरी कभी भी अग्रिम भुगतान नहीं मांगती। 8) ऑनलाइन टास्क स्कैम - आसानी से पैसा कमाने का वादा करते हैं लेकिन अग्रिम पैसे जमा करने की मांग करते हैं। + वैध कार्य अवसरों में कभी भी अग्रिम भुगतान की मांग नहीं की जाती। 9) फर्जी वकील - फीस देने के बाद खोई हुई रकम वापस दिलाने का प्रस्ताव। + हमेशा सत्यापित कानूनी पेशेवरों या अधिकारियों से सहायता लें। 10) क्रिप्टोकरेंसी घोटाले - भारी मुनाफे का वादा करते हैं लेकिन फिर धराशायी हो जाते हैं, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान होता है। + निवेश करने से पहले हमेशा गहन शोध करें (Co Nhan Day Song)
प्राचीन ज्ञान कहता है कि मजबूत नैतिक चरित्र और वास्तविक दयालुता वाले लोगों को अक्सर अदृश्य दिव्य संरक्षकों द्वारा संरक्षित किया जाता है। हत्या से परहेज (वीगन भोजन सहित), कृतज्ञता का अभ्यास, और दूसरों की मदद करके, लोग ईश्वरीय कृपा प्राप्त कर सकते हैं, हानि से बच सकते हैं, और चुनौतियों के बावजूद शांतिपूर्ण, संतुष्टिदायक जीवन का अनुभव कर सकते हैं। जीवन में दिव्य सुरक्षा के 5 संकेत इस प्रकार हैं: 1) सादा जीवन + शोर और नाटक से मुक्त जीवन अक्सर सबसे बड़ा आशीर्वाद लेकर आता है, जो आपको परेशानियों से बचाता है। 2) आपदा से बचना + संघर्षों या खतरों से बचना अक्सर स्वर्ग के मार्गदर्शन का संकेत है, जो आपकी शांति और सुरक्षा को बनाए रखता है। 3) छोटी असफलताएं + छोटी असफलताएं अक्सर आपको बाद में होने वाले बड़े दुर्भाग्य से बचाती हैं, तथा आपको मजबूत और समझदार बनाकर तैयार करती हैं। 4) बाधाएं मार्गदर्शन के रूप में + चुनौतियां अक्सर आपको बेहतर पथ की ओर ले जाती हैं, तथा विकास और सफलता के नए अवसर खोलती हैं। 5) हानि और लाभ + कुछ खोने से अप्रत्याशित आशीर्वाद के द्वार खुलते हैं, जीवन के उतार-चढ़ाव में संतुलन बना रहता है (Thuat Co Nhan)
विश्लेषण: अत्यधिक यौन लिप्तता महत्वपूर्ण ऊर्जा को नष्ट कर सकती है, जिससे दीर्घायु और समग्र स्वास्थ्य दोनों पर असर पड़ सकता है। प्राचीन ज्ञान, जीवन शक्ति और मानसिक स्पष्टता को बढ़ाने के लिए यौन संयम, स्वस्थ वीगन भोजन और शांत मन के माध्यम से जिंग (सार) को संरक्षित करने पर जोर देता है। सच्ची दीर्घायु अनुशासित जीवन से आती है, भोग विलास से नहीं (Dao Ly Tinh Hoa)
प्रतिदिन चावल खाना स्वास्थ्य, जीवन शक्ति और लंबी आयु के लिए एक शक्तिशाली आधार बन सकता है, जो प्राचीन ज्ञान और आधुनिक विज्ञान दोनों पर आधारित है। यहां स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए चावल खाने के 8 सुझाव दिए गए हैं:
1) नियमित समय पर भोजन करें + शरीर की प्राकृतिक लय के साथ तालमेल बिठाता है, पाचन में सहायता करता है और जठरांत्र संबंधी समस्याओं को रोकता है। 2) भोजन के दौरान शांत और आभारी रहें + तनाव हार्मोन को कम करता है और पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाता है। 3) धीरे-धीरे चबाएं + प्रत्येक निवाला कम से कम 30 बार चबाएं, इससे पाचन में सुधार होगा और मोटापे और मधुमेह का खतरा कम होगा। 4) साबुत अनाज चुनें + जैसे भूरा या लाल चावल, जिनमें अधिक पोषक तत्व होते हैं और जो हृदय और पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। 5) चावल को ठीक से पकाएं + मिट्टी या मोटे धातु के बर्तन का प्रयोग करें, और पाचन और आंतरिक ताप बढ़ाने के लिए अदरक या नमक डालें। 6) पोषक तत्वों के अवशोषण को अधिकतम करने और देर रात के भोजन से बचने के लिए इष्टतम समय + सुबह 7-9 बजे और सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक भोजन करें। 7) भोजन करते समय सीधे बैठें + पैर ज़मीन पर सपाट रखें और पीठ सीधी रखें, इससे पाचन में सहायता मिलेगी और ऊर्जा का प्रवाह भी सही रहेगा। 8) 10 मिनट आराम करें खाने के बाद + आपके शरीर को पोषक तत्वों को अवशोषित करने और ऊर्जा का संरक्षण करने का समय देता है (Dao Duong Sinh)
विशेषज्ञ प्रतिदिन स्वास्थ्य, मानसिक स्पष्टता और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 5 सुबह की आदतें साँझा करते हैं: 1) जागने के बाद स्थिर रहें + एक पल के लिए चुपचाप लेट जाएं, अपने हाथों और पैरों को गर्म करने के लिए उन्हें धीरे से रगड़ें और सुचारू ऊर्जा प्रवाह को प्रोत्साहित करें 2) गहरी सांस लें + अपने दिमाग को शांत करने और अपने शरीर को ताजा जीवन शक्ति के साथ जागृत करने के लिए नौ बार धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें। 3) गर्म पानी पिएं + हाइड्रेट करने और पाचन को धीरे-धीरे प्रेरित करने के लिए 250-300 मिलीलीटर गर्म पानी पिएं। 4) हाथ और पैर की मालिश + परिसंचरण को सक्रिय करने और जीवन शक्ति को बढ़ावा देने के लिए अपनी हथेलियों और तलवों की मालिश करें। 5) सुबह की धूप का आनंद लें + अपने मूड को बेहतर बनाने और अपने शरीर को ऊर्जावान बनाने के लिए 5-10 मिनट के लिए प्राकृतिक धूप में बैठें (Huyen Co Co Nhan)
दोपहर की झपकी के दौरान ना करने वाली पांच गलतियां: 1) झपकी लेने से पहले अधिक खाना - अधिक खाने से पाचन पर बोझ पड़ता है, ऊर्जा का प्रवाह धीमा हो जाता है, और आप तरोताजा होने के बजाय भारीपन महसूस करते हैं। 2) गलत मुद्रा में सोना - डेस्क पर झुककर सोने या मुंह के बल लेटने से गर्दन, पीठ और हृदय पर दबाव पड़ता है, जिससे ऊर्जा का प्रवाह अवरुद्ध हो जाता है। 3) बहुत अधिक देर तक झपकी लेना - 30 मिनट से अधिक सोने से आपके शरीर की प्राकृतिक लय बाधित हो सकती है, जिससे थकान और स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। 4) शोरगुल या रोशनी वाले स्थानों पर आराम करना - इससे विश्राम में बाधा उत्पन्न हो सकती है, तथा गहन विश्राम और मानसिक स्पष्टता में बाधा उत्पन्न हो सकती है। 5) मध्याह्न की झपकी की समय की उपेक्षा - सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक की झपकी के समय से चूकने से हृदय और मस्तिष्क की ऊर्जा को बहाल करने का एक महत्वपूर्ण अवसर छूट जाता है। इन गलतियों से बचकर और झपकी लेने की आदतों को अपनाकर, जैसे हल्का खाना, दाहिनी ओर लेटना, और शांत, मंद रोशनी वाली जगह चुनने से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्वस्थ रह सकता है (Huyen Co Co Nhan)
किसी पर भी जल्दी भरोसा न करें - पहले इन 7 संकेतों पर ध्यान दें! किसी के स्वभाव को सही मायने में समझने के लिए इन सात प्रमुख व्यवहारों पर ध्यान दें: 1) बिना लाभ के रिश्ते + अच्छे लोग आपका सम्मान तब भी करते हैं जब उन्हें कुछ भी लाभ नहीं मिलता है। - स्वार्थी इरादे वाले लोग, जब आप उनके हितों की पूर्ति नहीं करते, तो जल्दी ही आपसे दूर हो जाते हैं या आपको अनदेखा करने लगते हैं। 2) शक्ति या धन के साथ व्यवहार + दयालु लोग अपने प्रभाव का प्रयोग दूसरों को ऊपर उठाने और विनम्र बने रहने के लिए करते हैं। - स्वार्थी लोग अहंकारी हो जाते हैं, तथा प्रभाव का प्रयोग प्रभुत्व जमाने या दिखावा करने के लिए करते हैं। 3) वादे निभाना + भरोसेमंद लोग छोटी-छोटी प्रतिबद्धताओं का भी सम्मान करते हैं और जिम्मेदारी दिखाते हैं। - कुटिल लोग खाली वादे करते हैं लेकिन उन्हें पूरा नहीं करते। 4) कम भाग्यशाली लोगों के साथ व्यवहार + सभ्य लोग सभी के प्रति सम्मान दिखाते हैं, विशेष रूप से कमजोर लोगों के प्रति। - उथले चरित्र वाले लोग कमजोर लोगों को छोटा समझते हैं या उनका शोषण करते हैं। 5) क्रोध आने पर व्यवहार ‌+ अच्छे दिल वाले लोग अपना गुस्सा संभालते हैं और चोट पहुंचाने वाली बातों से बचते हैं। - स्वार्थी लोग बिना किसी रोक-टोक के हमला करते हैं। 6) परिवार के साथ व्यवहार, विशेषकर माता-पिता + जो लोग अपने माता-पिता का आदर करते हैं, वे सच्ची दयालुता दिखाते हैं। - जो लोग परिवार की उपेक्षा करते हैं या उनके साथ बुरा व्यवहार करते हैं, उनमें कृतज्ञता और निष्ठा का अभाव होता है। 7) दूसरों की पीठ पीछे बातें करना + दयालु लोग गपशप से बचते हैं और दूसरों की गरिमा का सम्मान करते हैं। - धोखेबाज़ लोग झूठ और अफ़वाहें फैलाकर लोगों को बाँटने या फायदा उठाने की कोशिश करते हैं (Triet Ly Cuoc Song)
आज का प्रेरक उद्धरण: "जब मैं अपने जीवन के अंत में परमेश्वर के सामने खड़ा होऊंगा, तो मुझे आशा है कि मुझमें प्रतिभा का एक भी अंश शेष नहीं रहेगा, और मैं कह सकूँगा, 'आपने मुझे जो कुछ दिया, मैंने उसका प्रयोग किया।'" – एर्मा बॉम्बेक
अधिक तारीखें देखें
1 / 28
पृष्ठ पर जाएँ
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड