खोज
हिन्दी
 

ग्रह को बचाने के लिए जैविक वीगन बनें, बहु-भाग श्रृंखला का भाग 16

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
मैं अगला प्रश्न श्री दान्यो कोआमी हागबाले की ओर से पूछूंगा, जो प्रादेशिक प्रशासन मंत्रालय में प्रान्तों और क्षेत्रों के मुख्य प्रभाग पर्यवेक्षण हैं। और सवाल यह है: “चारकोल एक ऊर्जा स्रोत है जिसका उपयोग अफ्रीका में नियमित रूप से किया जाता है, ज्यादातर घरेलू गतिविधियों में क्योंकि यह गैस की तुलना में सस्ता है। हालाँकि, इसके उपयोग के कारण कई पार्कों में वनों की कटाई हो गई है और पुनः वनरोपण नहीं हुआ है, जबकि लकड़ी का कोयला जलाने से वायु प्रदूषण भी बढ़ता है। कृपया, मास्टर, क्या आप हमें अन्य ऊर्जा स्रोतों के बारे में सलाह दे सकते हैं जो सस्ती होंगी और वनों की कटाई और वायु प्रदूषण से बचने में हमारी मदद कर सकती हैं?”

Master: नमस्कार, महाशय चीफ दान्यो। हाँ, मैं समझती हूं, और मुझे खुशी है कि आप जैसे लोग हमारे वनों के संरक्षण के बारे में चिंतित हैं। हमें पेड़ों की यथासंभव रक्षा करनी चाहिए। पर्यावरण संगठन ग्रीनपीस के अनुसार, पृथ्वी के वन-संबंधी कार्बन का 8% मध्य अफ्रीका में कांगो नदी बेसिन के विशाल वर्षावनों में संग्रहित है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि कांगो में निरंतर वनों की कटाई से उतनी ही मात्रा में CO2 उत्सर्जित होगी जितनी यूनाइटेड किंगडम ने पिछले 60 वर्षों में उत्सर्जित की है! कल्पना कीजिए। इसलिए, जब तक संभव हो, वनों को संरक्षित करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे ग्लोबल वार्मिंग से निपटने में मदद मिलती है।

वनों की कटाई से बचने के लिए अन्य विकल्पों में ग्रीन चारकोल या बायोचार शामिल है, जिसे सेनेगल में पेश किया गया है। यह कृषि अपशिष्ट उत्पादों से बनाया जाता है, सस्ता है और वनों की कटाई को रोकता है। यह CO2 को भी अवशोषित करता है, यही कारण है कि जलवायु वैज्ञानिक इसके उपयोग का समर्थन करते हैं। यह CO2 को बहुत अच्छे से अवशोषित करता है। तो, यह एक विकल्प है। और, हां, यदि संभव हो, तो आप सौर ओवन कुकर जैसे टिकाऊ ऊर्जा विकल्प का उपयोग कर सकते हैं, जो अधिक सुरक्षित है और वायु प्रदूषण भी नहीं करता है। तो, ये किफायती ऊर्जा स्रोतों के कुछ उदाहरण हैं जिन्हें हम एक दूसरे के साथ साँझा करने का प्रयास कर सकते हैं।

मुझे पूरा भरोसा है कि वहां और अधिक चीजे हैं। आप किसी भी बेहतर, अद्यतन समाधान को जानने के लिए इंटरनेट पर कुछ शोध कर सकते हैं। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण और सबसे जरूरी, एक बार फिर, वीगन आहार है। वी-ग-न। यह वह अच्छा काम है जो आप पूरे ग्रह को बचाने में मदद के लिए कर सकते हैं। क्योंकि इससे ग्लोबल वार्मिंग में सबसे तेजी से कमी आएगी। और बात सिर्फ इतनी ही नहीं है। सचमुच, वीगन होने का मतलब सिर्फ ग्रीनहाउस गैसों को कम करना नहीं है - इसका मतलब है पशु-जन की पीड़ा और उनके साथ होने वाले क्रूर अमानवीय दुर्व्यवहार को रोकना। हमें एक महान प्रजाति बनना होगा; हमें नेक इंसान बनना होगा। यही तो बात है, हमें पशु-जन और मनुष्यों के प्रति अमानवीय व्यवहार को रोकना होगा। और यदि हम अफ्रीका में एक साथ मिलकर वीगन बन जाएं तो हमें स्वर्ग से आशीर्वाद मिलेगा। कृपया अच्छे समाधान की जानकारी फैलाएं। महाशय डान्यो, आपके अच्छे प्रश्न के लिए धन्यवाद। भगवान आपका भला करे। (मास्टर, आपके उत्तर के लिए धन्यवाद।) आपका स्वागत है।

अगला प्रश्न श्री कौदाहे कोस्सी का है। वह टोगो में माइक्रोफाइनेंस संस्था, COOPEC सॉलिडैरिटी के निदेशक हैं।

Mr. Koudahe Kossi: परम पूज्य मास्टर, शुभ संध्या। (शुभ संध्या।) मानवता के प्रति आपकी प्रतिबद्धता के लिए हम आपसे प्रेम करते हैं। (धन्यवाद।) मेरा प्रश्न यह है कि यह स्पष्ट रूप से दिखाया गया है कि वीगन आहार दुनिया को बचाएगा। हालाँकि, हम जो पुराने आहार का पालन करते हैं, हमें अपने परिवार के सदस्यों और आबादी के आहार में परिवर्तन कहाँ से शुरू करना चाहिए? व्यावहारिक रूप से, क्या आप हमें अनुसरण करने हेतु विभिन्न चरण दिखा सकते हैं? बहुत बहुत धन्यवाद, परम पूज्य मास्टर!

Master: हाँ, महाशय कौदाहे, मुझे खुशी होगी। आपकी समझ और हमारे ग्रह की बेहतरी के लिए समुदायों के आहार में बदलाव लाने की आपकी इच्छा के लिए धन्यवाद - बेहतर स्वास्थ्य, अधिक ऊर्जा, अधिक खुशी, अधिक सुरक्षा, सब कुछ हमारे लाभ के लिए है।

खैर, हम वहीं से शुरुआत कर सकते हैं जहां हमारा सबसे अधिक प्रभाव है - स्वयं से और अपने घर से। इसके बाद, हम समुदाय की रुचि को और अधिक बढ़ा सकते हैं, विशेष रूप से जैविक उपज उगाने जैसी प्रथाओं में, जिसके दो कारण हैं। एक तो यह कि ये विधियां बहुत प्रभावी हैं और कम समय में ही परिणाम दिखाती हैं, जिससे अनेक लोगों को लाभ हो सकता है। और काम भी कम होगा। दूसरा यह कि इस प्रकार के सामुदायिक उद्यानों का उपयोग लोगों की आजीविका को बढ़ाने के लिए भी किया गया है। अतः फलों और सब्जियों को उगाने और खाने के लाभ स्पष्ट और आसानी से देखे जा सकते हैं।

आप दूसरों को जागरूक करने में मदद करने के लिए एसओएस वीगन समाधान के पोस्टर भी साँझा कर सकते हैं, साथ ही सरकार और मीडिया को पत्र भी लिख सकते हैं। पुनः, अधिक स्थानीय स्तर पर, आप एक पाककला कक्षा प्रायोजित कर सकते हैं। इससे लोगों को यह समझने में मदद मिलेगी कि अपने और अपने परिवार के लिए स्वादिष्ट और पौष्टिक वीगन भोजन बनाना कितना आसान है। ये सभी चीजें मदद करती हैं। आप जो कर सकते हैं, वह करें, महाशय कौदाहे।

हम सभी अभी वही कर रहे हैं जो हम कर सकते हैं। हम लोगों को वीगन होने के वास्तविक मूल्य और लाभ को समझाने में मदद करने की पूरी कोशिश करते हैं, ताकि हम अपने लिए और उन सभी दिव्य रचनाओं के लिए ग्रह को बचा सकें, जिन्हें हम संरक्षित करना चाहते हैं। हमारे साथ यहां आने के लिए धन्यवाद, और मैं प्रार्थना करती हूं कि हम सभी अपने और अपने बच्चों के लिए अपने ग्रह को बचाने के लिए इस सर्वोत्तम, सबसे लाभकारी वीगन आहार प्रवृत्ति में शामिल हों। धन्यवाद, सुप्रीम मास्टर।)

Interviews1:

(सुप्रभात सर।) शुभ प्रभात। (क्या आप कृपया अपना परिचय दे सकते हैं?) [मेरा नाम है] ओउहबाविनेह फतेल। (आप इस सम्मेलन के बारे में क्या सोचते हैं जिसमें हमने अभी भाग लिया है?) यह एक बहुत ही शिक्षाप्रद सम्मेलन है क्योंकि यह एक समसामयिक और बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा करता है। यह प्रकृति, ब्रह्माण्ड और फिर प्रजातियों, विशेष रूप से मानव प्रजाति के अस्तित्व के बारे में है, जो आज अन्य प्राकृतिक प्रजातियों के दुर्व्यवहारपूर्ण शोषण के कारण पीड़ित हैं। इस सम्मेलन का उद्देश्य झाड़ीदार जानवर(-जन) और यहां तक ​​कि मछली(-जन) जैसी जीवित प्रजातियों का उपभोग न करके पर्यावरण को संरक्षित करने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

(इस सम्मेलन द्वारा सुझाए गए समाधान, अर्थात् ग्रह को बचाने के लिए वीगन आहार अपनाने के बारे में आप क्या सोचते हैं?) इसमें कोई संदेह नहीं कि यह एक ऐसा समाधान है जिसे मैंने प्रभावी पाया है, क्योंकि एक बार जब आप वीगन बन जाते हैं, तो आप पशु(-जन) मांस आदि का सेवन नहीं करते हैं। परिणामस्वरूप, इससे प्रकृति में अन्य प्रजातियों पर मानव अधिकार तथा दुर्व्यवहारपूर्ण शोषण को कम करने में मदद मिलेगी। क्योंकि मांस के सेवन के कारण ही हमें कभी-कभी आग जैसे विशेष ईंधन का उपयोग करना पड़ता है। क्योंकि आग के निर्माण के साथ ही हमें प्रजनन का विचार भी आया। और प्रजनन का उद्देश्य हमें मांस उपलब्ध कराना था। इसलिए, एक बार जब आप वीगन बन जाते हैं, तो यह फिजियोक्रेसी की ओर वापसी जैसा है। तो, यह एक अच्छा समाधान है। लेकिन यह बहुत आसान नहीं होगा, क्योंकि अब इसमें हम सभी को प्रयास करने की आवश्यकता है।

(इस सम्मेलन के बाद, क्या आप व्यक्तिगत रूप से वीगन बनने के लिए प्रेरित हैं, और क्या आप अपने आस-पास के लोगों को ग्रह को बचाने के लिए वीगन बनने के लिए प्रोत्साहित करेंगे?) ईमानदारी से कहूं तो ऐसा करना और प्रेरित होना मेरे लिए एक महान मिशन है, क्योंकि ऐसा करने के लिए हर कारण मौजूद है। और फिर, मैं सचमुच मानता हूं कि प्रकृति और मानवता को संरक्षित करने के लिए इससे बड़ा कोई बलिदान नहीं हो सकता, क्योंकि हमें यह विरासत में उन लोगों से मिली है जो हमसे पहले आए। इसलिए, भावी पीढ़ियों के लिए इसे संरक्षित रखना हमारा महान कर्तव्य है। (धन्यवाद महोदय।) आपका स्वागत है।

Interviews2:

(सुप्रभात सर।) शुभ प्रभात। (क्या आप कृपया अपना परिचय दे सकते हैं?) मेरा नाम गेटोरेट बटाऊ है। (आप इस सम्मेलन के बारे में क्या सोचते हैं जो हमने अभी सुप्रीम मास्टर चिंग हाई के साथ किया था?) मैं यह स्वीकार करता हूं कि मैं इस सम्मेलन से बहुत प्रभावित हुआ। यह बहुत ही समृद्ध करने वाला था, क्योंकि इससे पहले हम नहीं जानते थे कि वीगन क्या होता है।

आज, आप देखिए, मैं वीगन चावल खा रहा हूं। यह उस चावल से बहुत अलग नहीं है जिसे हम आमतौर पर खाते हैं। अंतर केवल इतना है कि इसमें मांस नहीं होता। लेकिन टोफू मांस तैयार करने का एक और तरीका है, जिसका अर्थ है सोया मांस, जो उतना ही स्वादिष्ट होता है जितना कि आप आमतौर पर खाने वाले मांस, जैसे कि बीफ आदि। लेकिन यह सोया से बना है और इसका स्वाद लगभग एक जैसा ही है। इसमें कोई अंतर नहीं है। यदि आप ध्यान नहीं देंगे, तो आपको पता भी नहीं चलेगा कि यह गाय का मांस या भेड़ का मांस या कुछ और नहीं है। हां, अन्यथा, यह एक ऐसा सम्मेलन है जिसमें मैं सचमुच भाग लेना चाहता था, क्योंकि मैंने इसके बारे में बहुत कुछ सुना है। मैं थोड़ा झिझक रहा था, लेकिन आज मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं और मैंने इसमें काम करना शुरू भी कर दिया है। अब, मैं अपने प्रयास दुगुने करने जा रहा हूँ।

मैं समझता हूं कि यह वह व्यवस्था है जिसकी ओर हम सभी को वापस लौटना चाहिए, वह स्थापित व्यवस्था जिसे नष्ट करने में हमने मदद की थी। देखिए, मुझे लगता है कि यह अच्छी बात होगी यदि सभी लोग वीगन आहार की ओर लौट आएं, जो प्रकृति के करीब है। अगर हम प्रकृति के करीब होने की बात कर रहे हैं, तो वीगन वास्तव में वह मॉडल है जो प्रकृति के सबसे करीब है। यह रहा चावल। यह हमारा चावल है, वही चावल जो हर कोई खरीदता है। बस इसे अलग तरीके से तैयार किया जाता है। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। (धन्यवाद।) आपका स्वागत है।

Interviews3:

(सुप्रभात महोदया।) शुभ प्रभात। (क्या आप कृपया अपना परिचय दे सकते हैं?) मेरा नाम नोलिया सासे है। (ग्लोबल वार्मिंग पर इस सम्मेलन के बारे में आप क्या सोचते हैं?) मुझे लगता है कि यह अच्छी बात है। इसके अलावा, इससे हमें यह जानने में भी मदद मिलती है कि हम अपने ग्रह के साथ क्या कर रहे हैं।

(इस सम्मेलन द्वारा सुझाए गए प्रमुख समाधान, अर्थात् ग्रह को बचाने के लिए वीगन आहार, के बारे में आप क्या सोचते हैं?) (मुझे लगता है कि यह अच्छी बात है क्योंकि मैं स्वयं इसका हिस्सा हूं। तो, यह भी एक अच्छी बात है। विश्व के लिए वीगन बनना अच्छा है।

(क्या इस सम्मेलन के बाद आप वीगन बनने के लिए प्रेरित होंगे और अपने आस-पास के लोगों को भी वीगन बनने के लिए प्रेरित करेंगे?) हाँ, इस सम्मेलन के बाद, मैं पूर्णतः वीगन बनने के लिए प्रेरित हूं। (आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।) धन्यवाद।

Photo Caption: एक सज्जन व्यक्ति का प्रतीक, हम आसपास के वातावरण में शांतिलाते हैं!

फोटो डाउनलोड करें   

और देखें
सभी भाग (16/21)
1
ज्ञान की बातें
2025-05-12
1359 दृष्टिकोण
2
ज्ञान की बातें
2025-05-13
1069 दृष्टिकोण
3
ज्ञान की बातें
2025-05-14
988 दृष्टिकोण
4
ज्ञान की बातें
2025-05-15
886 दृष्टिकोण
5
ज्ञान की बातें
2025-05-16
788 दृष्टिकोण
6
ज्ञान की बातें
2025-05-17
971 दृष्टिकोण
7
ज्ञान की बातें
2025-05-19
937 दृष्टिकोण
8
ज्ञान की बातें
2025-05-20
810 दृष्टिकोण
9
ज्ञान की बातें
2025-05-21
955 दृष्टिकोण
10
ज्ञान की बातें
2025-05-22
840 दृष्टिकोण
11
ज्ञान की बातें
2025-05-23
767 दृष्टिकोण
12
ज्ञान की बातें
2025-05-24
862 दृष्टिकोण
13
ज्ञान की बातें
2025-05-26
736 दृष्टिकोण
14
ज्ञान की बातें
2025-05-27
741 दृष्टिकोण
15
ज्ञान की बातें
2025-05-28
710 दृष्टिकोण
16
ज्ञान की बातें
2025-05-29
677 दृष्टिकोण
17
ज्ञान की बातें
2025-05-30
622 दृष्टिकोण
18
ज्ञान की बातें
2025-05-31
736 दृष्टिकोण
19
ज्ञान की बातें
2025-06-02
556 दृष्टिकोण
20
ज्ञान की बातें
2025-06-03
547 दृष्टिकोण
21
ज्ञान की बातें
2025-06-04
686 दृष्टिकोण