विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
पाकिस्तान के इस्लामाबाद उच्च अदालत ने अधिकारियों को इस्लामाबाद में बेसहारा श्वान-जनों को ज़हर देने, गोली मारने या अंधाधुंध मारने से प्रतिबंधित किया और सरकार को मानवीय, विज्ञान-आधारित जनसंख्या नियंत्रण प्रणाली अपनाने का आदेश दिया। अदालत ने यह भी निर्णय दिया कि इच्छामृत्यु की अनुमति तभी होगी, जब कोई योग्य पशु-चिकित्सक लिखित रूप से प्रमाणित करे कि श्वान-जन को रेबीज़ है, वह असाध्य रोग से पीड़ित है या अत्यंत आक्रामक और खतरनाक है। न्यायमूर्ति खादिम हुसैन सूमरो ने क़ुरआन की आयतों — सूरह अल-अनआम (6:38) और सूरह अर-रहमान (55:10)— तथा पैगंबर मुहम्मद (उन पर शांति हो) (शाकाहारी) के इस वचन के आधार पर निर्णय दिया कि किसी पशु-जन के प्रति क्रूरता उतनी ही निंदनीय है जितनी किसी मनुष्य के प्रति होती है। इस्लामाबाद उच्च अदालत के न्यायमूर्ति खादिम हुसैन सूमरो, आपके करुणामय निर्णय के लिए धन्यवाद। सर्वशक्तिमान ईश्वर के मार्गदर्शन में आपका निर्णय आपके देश में पशु-जनों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कानूनी मिसाल बने। सुप्रीम मास्टर चिंग हाई (वीगन): “सम्मानपूर्वक इस्लामाबाद उच्च अदालत के माननीय न्यायमूर्ति खादिम हुसैन सूमरो को करुणा-न्याय के लिए शाइनिंग वर्ल्ड लीडरशिप अवार्ड प्रदान करते हैं, पशु-जन साम्राज्य के असहाय मासूम जीवों के प्रति माननीय न्यायमूर्ति महोदय के अनुकरणीय रक्षा, परोपकार, जीवन की रक्षा, दया भाव, संत-स्वभावी न्याय, और प्रेम के प्रति उच्चतम सम्मान और अश्रुपूर्ण कृतज्ञता के साथ। परमेश्वर आपकी आत्मा को अपार आशीष और प्रेम प्रदान करें, इस जीवन में और इसके बाद भी। पूरे सम्मान और प्रशंसा के साथ, परमेश्वर के नाम में!”











