विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के समाचारों में, ऑस्ट्रेलिया ने कंबोडिया में पुनर्बहाली और बारूदी सुरंगें हटाने के प्रयासों के लिए धन देने का संकल्प लिया। अमेरिकी अध्ययन के अनुसार, आरंभिक बाल्यावस्था में स्क्रीन का संपर्क दीर्घकालीन मस्तिष्क विकास को बदल सकता है, ऊर्जा और जनोपयोगी कंपनियों ने इटली में नया पर्यावरण केंद्र बनाया, केन्या तत्काल जलवायु आपदा सहायता पाने वाला पहला अफ्रीकी देश बना, कनाडा में समर्पित स्वयंसेवकों ने तीन दिन की निगरानी के बाद बिल्ली-जनों को बचाया, स्वीडिश खाद्य-प्रौद्योगिकी कंपनी जई के दूध की लुगदी का पुनर्चक्रण करके फाइवर-युक्त प्रोटीन पाउडर बना रही है; और चीन में बूचड़खाने के पूर्व मालिक ने पशु-जनों के मांस उत्सव से पहले करुणामय व्यवसाय में बदलाव किया। परिवार के साथ कैंपिंग यात्राएँ बहुत आनंददायक होती हैं, लेकिन सुरक्षित रहने के लिए अच्छी तैयारी भी आवश्यक है। आज मैं आपके साथ कैंपिंग और कार की देखभाल से जुड़ी एक उपयोगी सलाह साझा करना चाहती हूँ। यदि आप गाड़ि के साथ कैंपिंग कर रहे हैं और डिक्की लंबे समय तक खुली रखनी है, तो कुछ चालक डिक्की के लैच में छोटा कैराबीनर फँसा देते हैं, जिससे गाड़ि को लगता है कि डिक्की बंद है। कुछ मॉडलों में इससे अंदर की बत्ती और डिक्की खुली होने की चेतावनी बंद हो जाती है, जिससे बैटरी की खपत घटती है। हालाँकि, यह लैच की बनावट पर निर्भर करता है, इसलिए यह हर गाड़ि में काम नहीं करेगा। रातभर इस पर निर्भर रहने से पहले इसका संक्षिप्त परीक्षण कर लें। लैच या इलेक्ट्रिक टेलगेट को नुकसान से बचाने के लिए हमेशा चटकीले रंग का कैराबीनर लगाएँ, या उस पर दिखाई देने वाला फीता अथवा डोरी बाँधें, ताकि डिक्की बंद करने से पहले उसे निकालना याद रहे। डिक्की बंद करते समय पहले उसका रिलीज़ बटन दबाएँ, ताकि लैच सामान्य रूप से खुल जाए; फिर कैराबीनर निकालकर डिक्की सुरक्षित ढंग से बंद करें।











