खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

कार्य-कारण का नियम: कर्म और आध्यात्मिक रूपांतरण की सच्ची कहानियाँ, बहु-भागीय शृंखला का भाग 7

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो

पूर्णिमा की रात हल्की बारिश हो रही थी और फो मिन्ह मंदिर मोमबत्तियों के प्रकाश से जगमगा रहा था। भव्य वु लान समारोह पूरी गंभीरता और श्रद्धा के साथ आयोजित हुआ। समारोह के बाद मठाधीश ने सबको बैठे रहने को कहा, क्योंकि वे कुछ घोषित करना चाहते थे। “आज मंदिर यह बात पारदर्शी रूप से सबके सामने रखना चाहता है: पुराने अभिलेखों की समीक्षा में पिछले तीन वर्षों के दौरान बड़ी विसंगतियाँ मिली हैं और एक व्यक्ति सत्य बताने के लिए सामने आया है।”

कार्य-कारण का नियम, जिसे कर्म का नियम भी कहते हैं, एक सार्वभौमिक सिद्धांत है, जो सिखाता है कि हर विचार, वचन और कर्म परिणामों की एक शृंखला आरंभ करता है। कुछ भी संयोग से नहीं होता; हर अनुभव हमारे बोए हुए बीजों का फल है। इस शृंखला में हम कर्म की सीख से रूपांतरित हुए जीवन की सच्ची कथाएँ जानेंगे। ये वृत्तांत बताते हैं कि आध्यात्मिक जागरूकता, पश्चाताप और सदाचारी जीवन आत्मा को ऊँचा उठाकर प्रारब्ध को नया रूप दे सकते हैं।

गॉर्डन-कॉनवेल थियोलॉजिकल सेमिनरी के एक अध्ययन के अनुसार, धोखाधड़ी और गबन के कारण हर वर्ष लगभग 62 अरब अमेरिकी डॉलर, यानी विश्वभर के श्रद्धालुओं के कुल दान का 6.5 प्रतिशत से अधिक, नष्ट हो सकता है। दान देना बौद्ध धर्म की महत्वपूर्ण पुण्य-प्रथाओं में से एक है, जो त्रिरत्न—बुद्ध, धर्म और संघ—के प्रति श्रद्धा व कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ धर्म-प्रचार और आध्यात्मिक साधना को भी सहारा देता है। इसलिए सद्भावना से दिया गया धन प्रत्येक व्यक्ति का विश्वास और हार्दिक भक्ति भी अपने साथ लिए होता है। उचित उद्देश्य के लिए इस्तेमाल होने पर ये शुभ संबंध समुदाय में भलाई फैलाते रह सकते हैं। लेकिन, विश्वास गलत जगह रखा जाए, तो दान का धन प्रलोभन का कारण बनकर अनुचित कर्मों की ओर भी ले जा सकता है। आगे की कथा ऐसा ही एक मामला है।

फो मिन्ह मंदिर, डुक फो के फो खान्ह कम्यून में गन्ने के विशाल खेतों के बीच छिपा हुआ है। हर पूर्णिमा पर लोगों की भीड़ आती-जाती थी और इन सबकी व्यवस्था कोई और नहीं, बल्कि दानपेटी की 12 वर्षों से प्रभारी श्रीमती नाम संभालती थीं। घर में अकेली रहने वाली श्रीमती नाम मंदिर को अपनी साँसों की तरह थामे थीं— हर सुबह आँगन बुहारतीं और धूप जलातीं, दोपहर में सूत्रपाठ करतीं। उस वर्ष बारिश थमने का नाम नहीं ले रही थी, गन्ने की फसल बर्बाद हो गई और वे गंभीर रूप से बीमार पड़ीं, पर दवा के लिए पैसे नहीं थे। वु लान उत्सव के बाद एक शाम, सबके चले जाने पर उन्होंने धीरे से दानपेटी का ढक्कन खोला और 20,000 डोंग के ठीक दो नोट, यानी 80 अमेरिकी सेंट, निकाल लिए। उस बार, वे तीन दिनों में स्वस्थ हो गईं और उन्होंने इसे बुद्ध का आशीर्वाद माना। इसके बाद हर उत्सव पर वे चुपचाप थोड़े पैसे “उधार” लेने लगीं— कभी दवा के लिए, कभी चावल के लिए, तो कभी अपने बच्चे के व्यावसायिक प्रशिक्षण हेतु।

हम प्रायः छोटी बातों की अनदेखी कर देते हैं, यह समझे बिना कि यही कर्म धीरे-धीरे आदत बनते हैं और फिर बड़े कर्मों की ओर ले जा सकते हैं— चाहे नकारात्मक कर्म रचना हो या पुण्य कर्मों का संचय।

तीसरे वर्ष तक श्रीमती नाम राशि गिनने से पहले छोटे नोटों को बड़े नोटों में बदलने लगी थीं। वे हिसाब-किताब बहुत सावधानी से रखतीं, ताकि पढ़ने वाले को सब कुछ पारदर्शी लगे। हर पूर्णिमा की रात वे मुख्य कक्ष से सबसे अंत में निकलतीं—अकेले बत्तियाँ बुझातीं, दानपेटी उठाकर सावधानी से ताला लगातीं और फिर धुंध में साइकिल चलाकर घर जातीं।

लेकिन चौथे चंद्रमास की एक पूर्णिमा से उन्हें सपने में धूसर चोगा पहने एक आकृति दिखने लगी, जो पूर्वजों की वेदी के नीचे हाथ जोड़े खड़ी रहती; उसके चेहरे पर आँखें नहीं थीं, और यह भी स्पष्ट नहीं था कि वह स्त्री थी या पुरुष।— वह बिना कुछ कहे बस उन्हें देखती रहती। वे पसीने से तरबतर जागतीं और उनका हृदय मंदिर के नगाड़े की तरह धड़कता।

संभवतः इन विचित्र घटनाओं के पीछे कोई कारण था। जब मानव-हृदय में लोभ प्रवेश करने लगता है, तो सही और गलत के बीच की रेखा धीरे-धीरे धुँधली हो सकती है। बुद्ध ने लोभ से बचने का एक उपाय बताया था: “पहला, उसके संपर्क में मत आओ; दूसरा, संपर्क हो जाए तो सजग रहो।” केवल सजग रहकर ही हम छोटे दिखने वाले प्रलोभनों को कदम-दर-कदम भूल और दुष्कर्म की ओर ले जाने से रोक सकते हैं।

उस समय गाँववाले श्रीमती नाम पर उतना ही भरोसा करते थे जितना धरती और आकाश पर, लेकिन हाल में कानाफूसी शुरू हो गई थी। कुछ लोगों का कहना था कि उत्सवों में दान बढ़ गया है, फिर भी समझ नहीं आता कि मंदिर को छत की खपरैल ठीक कराने के लिए और धन क्यों उधार लेना पड़ता है। मठाधीश तिन्ह चोन करुणामय और विवेकशील भिक्षु थे, पर अब पहले जैसे निश्चिंत नहीं रहे थे। वे प्रायः सामान्य से अधिक देर तक ध्यान में बैठते और अक्सर अवलोकितेश्वर की प्रतिमा के सामने गहरे चिंतन में डूबे दिखाई देते। एक बार उन्होंने धीरे से श्रीमती लान से पूछा, “क्या पिछले तीन महीनों में आपने दान में कुछ असामान्य देखा है?” उस दोपहर श्रीमती लान मंदिर के आँगन के पास बरगद के नीचे श्रीमती नाम से मिलीं। “श्रीमती नाम!” श्रीमती लान ने माला के मनके घुमाते हुए कहा। “आजकल हमारे मंदिर में इतने लोग दान देने आते हैं—शायद हमें मठाधीश से बात करके एक अतिरिक्त सार्वजनिक बही बनानी चाहिए, ताकि सब निश्चिंत रहें।” श्रीमती नाम ने आह भरी, पर उनकी आँखें कठोर हो गईं। “आप मेरी स्थिति नहीं समझतीं। मैं बुद्ध का धन संभाल रही हूँ, सबका धन नहीं। मैं दस वर्षों से अधिक समय से यह कर रही हूँ और मंदिर के हिसाब में एक बार भी कमी नहीं हुई।”

जब कोई कार्य ईमानदारी और सत्यनिष्ठा से किया जाए, तो पारदर्शिता से डरने की कोई बात नहीं होती। लेकिन मन में कुछ छिपा हो, तो साधारण-सा सुझाव भी चिंता का कारण बन सकता है। फिर मठाधीश ने ऐसा निर्णय लिया, जिससे सत्य छिपाना बहुत कठिन हो गया...

कुछ दिनों बाद मठाधीश ने सबके सामने घोषणा की: “अगली पूर्णिमा से दान की गिनती तीन लोग मिलकर करेंगे, लिखित बही रखी जाएगी और हर राशि सार्वजनिक की जाएगी —श्रद्धालुओं को यह जानने का अधिकार है कि उनका दिया धन कहाँ जाता है।” श्रीमती लान ने राहत की साँस ली, लेकिन श्रीमती नाम मौन बैठी रहीं और उनकी आँखों पर उदासी छा गई। उन्हें धन खोने का नहीं, बल्कि सत्य उजागर होने का भय था।

दान की गिनती और विवरण सार्वजनिक होने के बाद से दुःस्वप्न श्रीमती नाम को और अधिक सताने लगे। उनके मन की बेचैनी उनके दुर्बल और थके चेहरे पर उभरने लगी थी।

गाँववाले कानाफूसी करने लगे, “क्या हमारे मंदिर में कुछ गड़बड़ है? आजकल श्रीमती नाम का चेहरा बहुत पीला दिखता है —सुना है उन्हें हृदय की समस्या है, लेकिन वे ऐसी लगती हैं मानो उनकी आत्मा ही खो गई हो।” वे कम्यून के स्वास्थ्य केंद्र में जाँच कराने गईं, चिकित्सक ने कहा, “आपके फेफड़े ठीक हैं, रक्तचाप स्थिर है, लेकिन हृदय असामान्य रूप से तेज़ धड़क रहा है— मन शांत रखिए और विश्राम कीजिए।” उस रात उन्होंने सपना देखा कि वे पूजा-कक्ष के बीच अकेली बैठी हैं और चारों ओर केवल धन है, पर वहाँ कोई नहीं— न बुद्ध, न कोई आचार्य, न प्रकाश— केवल छोटी घंटी की ध्वनि और हर सिक्के के नीचे रेंगती ठंडी सिहरन।

मठाधीश के मंदिर का लेखा सार्वजनिक करने के निर्णय के बाद दान के धन को लेकर उठे संदेहों की अनदेखी संभव नहीं थी। बही के आँकड़ों, वास्तविक धनराशि और मंदिर के लोगों ने चुपचाप जो देखा था, उन सबका अब स्पष्ट रूप से मिलान करना आवश्यक था।

मठाधीश तिन्ह चोन आय-व्यय की सार्वजनिक बही हाथ में लेकर मुख्य कक्ष में आए। किसी को विशेष रूप से देखे बिना उन्होंने सौम्यता से कहा, “बुद्ध धन नहीं रखते— धन रखने वाले मनुष्यों को अपना हृदय ईमानदार रखना चाहिए। अब से यदि किसी को दान में कोई गड़बड़ी मिले, तो संघ के सामने खुलकर बताए।” मंदिर में पूर्ण निस्तब्धता छा गई। श्रीमती लान खड़ी हुईं। “मुझे कुछ कहना है।” उनका हर शब्द ईंटों के फर्श पर कुदाल की चोट की तरह दृढ़ और निर्णायक गूँजा। “पिछले वर्ष बही में दर्ज राशि, अनुमानित कुल दान की केवल दो-तिहाई थी। पिछले तीन महीनों से मैं चुपचाप अपना अलग हिसाब रख रही हूँ। चार दिन पहले मैंने पेटी पर ताला लगने के बाद उसमें से नोटों की एक गड्डी गायब होते भी देखी। मैं यह नहीं कह रही कि यह श्रीमती नाम ने किया, लेकिन मैं चाहती हूँ कि हम सब मिलकर पूरी मूल बही की जाँच करें।” श्रीमती नाम का चेहरा भय से नहीं, बल्कि लज्जा से पीला पड़ गया। मंदिर के आँगन में कानाफूसी होने लगी। “हे भगवान! क्या यह सच है?” “क्या वह बुद्ध का धन लेती रही हैं?” श्रीमती नाम झटके से खड़ी हो गईं। “मैंने 12 वर्षों तक इस मंदिर की सेवा की है—हर अगरबत्ती, हर ईंट की देखभाल की है। बुद्ध के सामने मेरा अपमान करने का आपका साहस कैसे हुआ?”

कुछ दुष्कर्म कुछ समय तक छिपे प्रतीत हो सकते हैं, क्योंकि उनके कर्मफल तुरंत सामने नहीं आते। लेकिन कर्म का कारण एक बार बो दिया जाए, तो वह मिटता नहीं; परिस्थितियाँ अनुकूल होते ही उसका फल अनिवार्य रूप से प्रकट होता है। इसलिए हमें कभी यह नहीं मानना चाहिए कि परिणाम तुरंत न दिखने के कारण हम कर्म के नियम से बच सकते हैं।

उस रात घर पहुँचकर उन्होंने देखा कि दरवाज़ा पूरी तरह खुला था, जबकि सुबह वे उसे अच्छी तरह बंद करके गई थीं। रसोई में केतली उबलकर बाहर बह चुकी थी और चूल्हा बंद होने पर भी भाप उठ रही थी। कमरे में जाते ही उन्हें पूर्वजों की वेदी से जली हुई धूप की तीखी गंध आती महसूस हुई। उन्होंने जल्दी से धूप बुझाई, लेकिन ऐसा करते समय उनकी उँगली का सिरा जल गया। श्रीमती नाम ने काँपते हाथों से पूर्वजों की वेदी के सामने तीन अगरबत्तियाँ जलाईं और धीमे स्वर में प्रार्थना की, “यदि मुझसे कोई गलती हुई है, तो हे पूर्वजो, कृपया मुझे दिखाइए कि मैं कहाँ गलत हुई।”

और उसी पूर्णिमा की रात फो मिन्ह मंदिर के दान का सत्य अंततः सामने आ गया।

पूर्णिमा की रात हल्की बारिश हो रही थी और फो मिन्ह मंदिर मोमबत्तियों के प्रकाश से जगमगा रहा था। भव्य वु लान समारोह पूरी गंभीरता और श्रद्धा के साथ आयोजित हुआ। समारोह के बाद मठाधीश ने सबको बैठे रहने को कहा, क्योंकि वे कुछ घोषित करना चाहते थे। “आज मंदिर यह बात पारदर्शी रूप से सबके सामने रखना चाहता है: पुराने अभिलेखों की समीक्षा में पिछले तीन वर्षों के दौरान बड़ी विसंगतियाँ मिली हैं और एक व्यक्ति सत्य बताने के लिए सामने आया है।” सब चौंक गए— वह बाज़ार के प्रवेश द्वार पर दुकान चलाने वाले कम बोलने वाले सुनार, श्री थुई थे। उन्होंने एक ऋण-बही दिखाई, जिसमें श्रीमती नाम का नाम और कई अवसरों पर उनके द्वारा सोना देकर नकद लेने का विवरण था; ये आँकड़े दान की राशि में मिली विसंगतियों से बिल्कुल मेल खाते थे। “मैंने पहले इसलिए नहीं बताया क्योंकि उन्होंने कहा था कि यह मंदिर का धन है, अनुष्ठान की सामग्री खरीदने के लिए है और लेन-देन सीधे करना मंदिर के लिए सुविधाजनक न होने के कारण इसे किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर दर्ज किया गया है। लेकिन मैंने स्वयं देखा है— इस मंदिर ने मुझसे कभी एक भी वस्तु नहीं खरीदी।” मंदिर के आँगन में सन्नाटा छा गया। श्रीमती नाम खड़ी हुईं; उनके चेहरे का सारा रक्त मानो सूख गया था। “मैंने... मैंने चोरी नहीं की! मैं... मैं तो बस उसे संभालकर रख रही थी, थोड़े समय के लिए उधार लिया था।”

जब कोई व्यक्ति सच में अपनी भूल पहचानकर हृदय से पश्चाताप करता है, तो सद्मार्ग पर लौटने का अवसर हमेशा रहता है। लेकिन यदि वह हठपूर्वक अपना दुष्कर्म छिपाता रहे, तो अहसास होने तक बहुत देर हो चुकी होती है। क्योंकि हर कर्म अपनी छाप छोड़ता है और उसका परिणाम ऐसे रूप में आ सकता है, जिसकी किसी ने कभी कल्पना भी न की हो।

उस रात श्रीमती नाम ने मंदिर में ही रुकने की अनुमति माँगी और कहा कि वे मन शांत करके पश्चाताप करना चाहती हैं। लेकिन कोई नहीं जानता था कि यह उनके जीवन की अंतिम रात होगी। अगली सुबह मठाधीश तिन्ह चोन ने पिछला कमरा खोला, तो श्रीमती नाम की मृत्यु हो चुकी थी— ठीक कब, यह कोई नहीं जानता था। वे मेज़ पर मुँह के बल पड़ी थीं, हाथ में चाबियों का गुच्छा कसकर पकड़ा था और उनकी खुली आँखें बंद नहीं हो रही थीं। मेज़ पर चार तहों में मोड़ा हुआ 500,000 डोंग, यानी 20 अमेरिकी डॉलर का नोट था, जिसका एक कोना जलकर काला हो चुका था, फिर भी कहीं कोई लौ नहीं थी। पूरी मेज़ पर धुएँ की कोई गंध नहीं थी। अंतिम संस्कार के बाद मठाधीश तिन्ह चोन और अधिक मौन रहने लगे। अब वे अधिक उपदेश या धर्म-प्रवचन नहीं देते थे, केवल सूत्रपाठ करते और मंदिर के आसपास के पौधों को पानी देते।

अगली पूर्णिमा को उन्होंने मंदिर के द्वार के सामने एक अगरबत्ती जलाई, गाँव की सड़क की ओर मुख किया और धीमे स्वर में प्रार्थना की: “भटके हुए लोग अब भी लौट सकते हैं। जो पश्चाताप करना जानते हैं, बुद्ध ने उनसे कभी मुँह नहीं मोड़ा। लेकिन जो अपनी गलतियों को पकड़े रहकर स्वयं को सही बताते हैं, उनके लिए कोई द्वार कभी नहीं खुल सकता।”

आज की कहानी के माध्यम से, हम और गहराई से समझ पाते हैं कि दूसरों के विश्वास को ठेस पहुँचाना और त्रिरत्न से संबंधित वस्तुओं का उल्लंघन करना कितना गंभीर विषय है। लेकिन बुद्ध की शिक्षाएँ केवल कर्मफल की चेतावनी नहीं देतीं— वे मनुष्य को स्वयं को सुधारने का मार्ग भी दिखाती हैं। इसलिए आइए, अपने हृदय को सदैव निष्कपट रखें, प्रलोभन के सामने समय रहते रुकना सीखें और हर कर्म के परिणाम पर विचार करें। आज का एक शुभ विचार कल आशीर्वाद बन सकता है; और एक गलत विचार, यदि समय रहते न रोका जाए, तो खेदजनक परिणाम भी ला सकता है। हम सभी सजगता से जीना, हृदय को निष्कपट रखना और सदा सद्मार्ग चुनना सीखें।
और देखें
सभी भाग (7/7)
और देखें
नवीनतम वीडियो
उल्लेखनीय समाचार
2026-10-09
1394 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-10-09
641 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-10-09
688 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-10-08
5094 दृष्टिकोण
3:25

Seeing that Master Really Appears to Us

893 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-10-08
893 दृष्टिकोण
36:32
उल्लेखनीय समाचार
2026-10-08
84 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-10-08
989 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड