विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के समाचारों में, क़तर चैरिटी ने कोट डीवायर में सहायता परियोजनाएँ संचालित कीं। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक खाद्य सुरक्षा, जलवायु और जैविक विविधता के लक्ष्य पाने के लिए वन बहाली “अत्यंत आवश्यक” है, अमेरिकी क्लिनिक चिकित्सा उपकरणों वाले बच्चों को सिखाने के लिए टेडी बियर की सहायता लेता है, कनाडा ने खदान की 30 वर्षों तक सफ़ाई करने वाली कंपनी को सम्मानित किया, मलेशियाई अग्निशामकों ने अचानक आई बाढ़ से विद्यार्थियों और शिक्षकों को बचाया, यूके की दुकान प्रामाणिक स्वाद और बनावट वाला वीगन तिरामिसू पेश करती है, और भूटान ने बचाए गए एवं बेसहारा पशु-जनों के लिए नया आश्रय खोला। मैंने अभी-अभी आग बुझाकर एक श्वान-जन को बचाया और फिर उसकी देखभाल की। इसलिए मेरे पास एक उपयोगी सुझाव है। बचाए गए श्वान साथी को घर लाने के बाद शुरुआती कुछ दिनों या हफ़्तों में नए परिवेश से तालमेल बैठाते हुए उसके व्यवहार में कई बदलाव दिख सकते हैं। ये प्रतिक्रियाएँ सामान्य हैं, क्योंकि आपका श्वान मित्र तनाव से उबरता है, नए परिवेश और आपकी दिनचर्या को समझता है, सीमाएँ परखता है और धीरे-धीरे सुरक्षित महसूस करने लगता है। कुछ श्वान-जन पहले 24 से 48 घंटों में भोजन छोड़ सकते हैं या खाने की छोटी चीज़ें लेने से मना कर सकते हैं। घर में शौच करने के नियमों में पूरी तरह प्रशिक्षित श्वान भी नए घर में कब और कहाँ शौच करना है, यह सीखते समय कभी-कभार चूक सकते हैं। वे टेलीविज़न या बर्तन धोने की मशीन जैसी रोज़मर्रा की घरेलू आवाज़ों से आसानी से चौंक सकते हैं। नया गोद लिया गया श्वान-जन अलग-थलग रह सकता है, मेलजोल से भाग सकता है या फर्नीचर के नीचे छिप सकता है। वह थकान मिटाने के लिए सामान्य से अधिक सो सकता है, क्योंकि पशु-जन आश्रय शोरगुल और तनावपूर्ण हो सकते हैं। नए घर में ढलना आत्मविश्वासी और संतुलित श्वान-जनों के लिए भी कठिन हो सकता है। शांत और धैर्यवान रहकर, मेलजोल के लिए बाध्य किए बिना भरोसा देकर और नियमित दिनचर्या बनाए रखकर आप अपने साथी का तनाव घटा सकते हैं।











