विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के समाचारों में, अगस्त 2026 की क्षेत्रीय आपदा के बाद नेपाल को वैश्विक सहायता मिली। लंदन, यूके में वायु शुद्धिकरण से ब्रिटिश बच्चों के फेफड़ों का स्वास्थ्य सुधरा, एक सिमुलेशन दिखाता है कि अमेरिका में ऊंचे सौर पैनल उनके नीचे फसलें उगाने और खेत में काम करनेवालों को ठंडा रखने में सहायक हो सकते हैं, स्विट्ज़रलैंड के अभियंताओं ने ध्वनि तरंगों से चलने वाले छोटे उड़न रोबोट बनाए, मिस्र के दृष्टिहीन छात्र ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता वाला ऐप बनाया, जो दृष्टिबाधित लोगों को ध्वनि के माध्यम से देखने में मदद करता है, कनाडा के सैलून को वीगन सौंदर्य सेवाओं में उत्कृष्टता के लिए सम्मान मिला, और औलाक (वियतनाम) का वन्यजीव बचाव केंद्र लगभग 200 घायल पशु-जनों की देखभाल करता है। आपके लिए घर की सुरक्षा संबंधी एक सुझाव है। हेयर ड्रायर हर बार केवल कुछ मिनटों के लिए इस्तेमाल होता है, इसलिए उसे बिजली से जुड़ा छोड़ने का कोई कारण नहीं है। हर उपयोग के बाद उसे बंद करके प्लग निकालने की आदत डालें, विशेषकर यदि वह स्नानघर में रखा जाता हो। स्नानघर में नमी और पानी पास होने से, बिजली से जुड़ा उपकरण पानी के संपर्क में आए तो करंट लगने का खतरा बढ़ जाता है। हेयर ड्रायर को सिंक, बाथटब और नलों से दूर रखें, गीले हाथों से उसे या उसके प्लग को कभी न छुएं, और यदि बिजली से जुड़ा ड्रायर पानी में गिर जाए, तो उसे निकालने हेतु हाथ न बढ़ाएं। पहले बिजली बंद करें, फिर प्लग निकालकर उसे बाहर निकालें। हेयर ड्रायर का प्लग निकालते समय तार के बजाय प्लग को पकड़कर खींचें, फिर उसे सुरक्षित स्थान पर रखें, विशेषकर बच्चों की पहुंच से दूर।











