विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के समाचारों में, जापान ने टोगो में खाद्य सुरक्षा का समर्थन करने हेतु समझौता किया। ऐतिहासिक रिपोर्ट में अभूतपूर्व प्रवाल भित्ति क्षरण घटाने के लिए उत्सर्जन में भारी कटौती का आह्वान किया गया, फ्रांस में व्यायाम मशीनों से बेघर समुदाय के सदस्यों का जीवन बेहतर हुआ, अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों ने बिना बिजली के चलने वाली शीतलन प्रणाली विकसित की, अमेरिका में निर्जन क्षेत्र से होकर बेतहाशा दौड़ लगाकर घायल पदयात्री की जान बचाई गई, ऑस्ट्रेलियाई खाद्य ब्रांड ने वीगन दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए धन जुटाया, और अमेरिकी व्यक्ति ने पेट्रोल स्टेशन पर छोड़े गए पिल्लों के प्रति दया दिखाई। अपनी सुंदर मुस्कान बिखेरकर संसार को और अधिक आनंदमय बनाएं। आपके लिए स्वास्थ्य संबंधी एक छोटा-सा सुझाव प्रस्तुत है। संवेदनशील दांतों के कारण ब्रश करते समय या कुछ खाद्य और पेय पदार्थ लेते समय अचानक तीखा दर्द हो सकता है। ऐसा दांतों का इनेमल घिसने या उनकी जड़ें खुल जाने पर हो सकता है। दांतों की सड़न, टूटे या चटके दांत, घिसी हुई फिलिंग और मसूड़ों के रोग जैसी अन्य समस्याएं भी संवेदनशीलता पैदा कर सकती हैं। संवेदनशीलता का जोखिम घटाने के कुछ उपाय ये हैं। नरम रेशों वाले टूथब्रश से हल्के हाथों दिन में दो बार दांत साफ करके मुख की अच्छी स्वच्छता बनाए रखें। फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट चुनें और दांतों को घिसने वाले टूथपेस्ट से बचें। दिन में कम-से-कम एक बार फ्लॉस करें और नियमित जांच व पेशेवर सफाई के लिए दंत चिकित्सक के पास जाएं। कार्बोनेटेड पेय और खट्टे फल जैसे अम्लीय खाद्य व पेय पदार्थों का सेवन सीमित करें, क्योंकि ये धीरे-धीरे दांतों के इनेमल को कमज़ोर कर उसे घिस सकते हैं। दांतों से संपर्क घटाने के लिए अम्लीय पेय स्ट्रॉ से पिएं और तुरंत बाद पानी से कुल्ला करें। यदि दांतों की संवेदनशीलता लगातार बनी रहे या परेशान करे, तो दंत चिकित्सक से मिलने का समय लें।











